एक्सप्लोरर

'मामा का घर और मां परोसे तो चिंता किस बात की', कहावत के जरिए CM मोहन यादव 

MP News: पन्ना में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की पन्ना विकास की सभी मांगों को मंजूर कर लिया. CM ने कृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला.

CM Mohan Yadav in Panna: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भगवान जुगल किशोर का आशीर्वाद लेने के बाद कहावत कही, "मामा का घर और मां परोसे तो फिर चिंता किस बात की?" मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह बात कहते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की सभी मांगों को मंजूर कर लिया.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे. उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के जीवन से जुड़ी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने का ऐलान किया. 

श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन की व्याख्या
सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि जहां पर भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के चरण पड़े थे, उन स्थानों को तीर्थ स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में जन्म लेने से पहले ही कष्ट शुरू हो गए थे. उन्होंने अपने जीवन में कई परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास किया. 

पन्ना में विकास कार्यों पर सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पन्ना से जुड़ी कई विकास की मांगें मुख्यमंत्री के सामने रखीं. उन्होंने यह भी कहा है कि केंद्र सरकार ने मंडला से पन्ना के बीच राज्य मार्ग पर पड़ने वाले 21 किलोमीटर का एलीवेटेड रोड भी मंजूर कर दी है. 

2100 करोड़ की लागत से यह रोड बनाई जाएगी. प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सरकार ने एग्रीकल्चर कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज की सौगात भी पन्ना को दी है. 

पन्ना के विकास के लिए सभी मांगें मंजूर
प्रदेश अध्यक्ष के बाद जब मुख्यमंत्री ने उद्बोधन दिया तो उन्होंने कहा कि जब मामा का घर है और परोसने वाली मां है तो फिर चिंता की कोई जरूरत नहीं है. पन्ना के विकास में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आएगी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जो भी मांग उठाई है, सभी को उन्होंने मंजूर करते हुए हरी झंडी दे दी.

मुख्यमंत्री ने भजन मंडली के साथ गाया भजन
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पन्ना में भजन मंडली के साथ 'गोविंदा आला रे' भजन को गाया. इस दौरान तालियां बजाकर वहां मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर उज्जैन में गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेंगे.

यह भी पढ़ें: 'मोहन' के रंग में दिखे सीएम मोहन, जन्माष्टमी पर गाया 'गोविंदा आला रे' भजन, श्रीकृष्ण को भेंट की बांसुरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकी, 3 स्कूल और मेयर ऑफिस में आया मेल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
14 रुपये की ट्यूब 943 में खरीदी, भोपाल AIIMS में सर्जिकल आइटम सप्लाई पर खड़े हुए सवाल
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा
देवास: 'थाना प्रभारी की हत्या करने वाले जीतू पटवारी के खास', मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा दावा

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
NCP नेताओं की अमित शाह से मीटिंग, मतभेद की बातें सच या झूठ, हो गया खुलासा
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
यूपी में सुबह ठंड और कोहरे का अलर्ट, दिन में रहेगी धूप, जानें- मौसम अपडेट
Sony FX5 Camera Launch : बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बिना फ्रेम काटे मिलेगा ज्यादा व्यू! Sony FX5 में आया Open Gate फीचर
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
बीमार मां के लिए अस्पताल में पूर्व CM अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो वायरल
Embed widget