एक्सप्लोरर

बागेश्वर धाम सरकार की पेशी में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, छतरपुर में लगा 8km लंबा जाम

Bageshwar Dham News: बागेश्वर धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार में शामिल होने के लिए मंगलवार को भारी संख्या में भक्त पहुंचे. श्रद्धालुओं के जनसौलाब की वजह से यहां 8km लंबा जाम लग गया.

Bageshwar Dham Sarkar News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गुड़ा गांव में स्थित बागेश्वर धाम आश्रम में अर्जी और पेशी के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. इस बीच मंगलवार (3 सितंबर) को यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि देशभर से कितने श्रद्धालु बागेश्वर धाम में दर्शन करने पहुंचते हैं.

बागेश्वर धाम आश्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा पर्ची के माध्यम से अर्जी लगाने पर सुनवाई की जाती है. इसके अलावा, यहां पर अदालत की तरह पेशी भी लगती है. श्रद्धालुओं की अलग-अलग मनोकामना पर पेशी की तारीख दी जाती है. इस वजह से भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. इसी बीच मंगलवार को इतनी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंच गए कि सड़क पर गाड़ियों का आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया.

भक्तों को भगवान की जनसुनवाई पर ज्यादा भरोसा 
वहीं जाम की वजह से लोगों को आश्रम तक पहुंचने में कई घंटों का समय लग गया. बागेश्वर धाम आश्रम की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लोगों की समस्या का निदान करने के लिए सभी विभागों के माध्यम से जनसुनवाई की जाती है. जनसुनवाई में भी काफी लोग पहुंचते हैं, लेकिन बागेश्वर धाम सरकार की सुनवाई में जनसैलाब उमड़ जाता है. 

यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु प्रताप खत्री के मुताबिक सरकार की जनसुनवाई से भगवान की जनसुनवाई पर ज्यादा भरोसा है, इसलिए यहां पर कई किलोमीटर का जाम लग जाता है. बता दें इसबीच बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के 'हिंदू जोड़ो' पद यात्रा को लेकर खूब चर्चा हो रही है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से 31 नवंबर तक एक पद यात्रा निकालने वाले हैं. यह पैदल यात्रा कुल 160 किमी की है, जो बागेश्वर धाम से ओरछा धाम तक होगी.

यह भी पढ़ें: पांढुर्ना में 'खूनी' खेल गोटमार, पत्थरों की बौछार में 250 से ज्यादा लोग घायल, 300 साल पुरानी है परंपरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget