एक्सप्लोरर

MP News: पेंडिंग रिजल्ट को लेकर MPPSC कार्यालय का कैंडिडेट्स ने किया घेराव, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Indore: नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (नेयू) के छात्र नेता राधे जाट ने बताया कि आयुक्त से 7500अभ्यर्थियों के रिजल्ट हंड्रेड परसेंट देने की मांग की है. ऐसा रिजल्ट दिया जाए जिस पर कोर्ट में चैलेंज नहीं हो.

Indore Students Protest : इंदौर में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन और पीएससी के अभ्यर्थियों ने एमपीपीएससी (MPPSC) कार्यालय का घेराव किया. उन्होंने 10 महीनों से रूके हुए रिजल्ट को जल्द से जल्द जारी करने की मांग करते हुए धरना भी दिया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी संबंधित अधिकारियों को सौंपा.

परीक्षा के 10 महीने बाद भी नहीं आया रिजल्ट
दरअसल, शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अभ्यर्थियों ने एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर सड़क पर धरने पर बैठकरप्रदर्शन किया. अभ्यर्थियों की मांग थी कि 2022 में पीएससी के अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई थी. 10 महीने बाद भी आज तक इसका रिजल्ट नहीं आया है. इस कारण वे काफी तनाव में हैं. रिजल्ट नहीं आने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है. इस दौरान अभ्यर्थियों का गुस्सा चरम पर था. अभ्यर्थियों ने उनका रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की मांग की. 

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने की शत-प्रतिशत रिजल्ट देने की मांग
नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (नेयू) के छात्र नेता राधे जाट ने बताया कि आयुक्त से 7500 अभ्यर्थियों के रिजल्ट संवैधानिक तौर पर हंड्रेड परसेंट रिजल्ट देने की मांग की है. ऐसा रिजल्ट दिया जाए जिस पर कोर्ट में चैलेंज नहीं दिया जाए. साल 2019 में दिए गए रिजल्ट को बार-बार चैलेंज किया जा रहा है. इससे काफी परेशानी हो रही है.

Raisen News: मध्य प्रदेश में हड़पी जा रही आदिवासियों की जमीन, वीडिया वायरल होने से मचा हड़कंप

पीएससी और पटवारी की परीक्षाएं अलग-अलग कराने की मांग
उन्होंने कहा कि आयोग एक बहुत अच्छी संस्था है. एमपी पीएससी और व्यापम की परीक्षाएं, जो नजदीक आ रही हैं, उसको लेकर भी हमने एमपी पीएससी और पटवारी की परीक्षाएं अलग-अलग कराने की भी मांग की है, ताकि छात्रों को कोई तकलीफ न हो. उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी ने उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी हमारी मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो फिर प्रदर्शन कर अपनी बात उच्च स्तर पर की रखी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget