एक्सप्लोरर

Raisen News: मध्य प्रदेश में हड़पी जा रही आदिवासियों की जमीन, वीडिया वायरल होने से मचा हड़कंप

MP: रायसेन के तहसीलदार अजय पटेल ने बताया कि जिस व्यक्ति ने जीवन सिंह बनकर रजिस्ट्री की और फर्जी दस्तावेज लगाया है वह जीवन सिंह नहीं बल्कि बारला गांव का हीरालाल लोधी है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में आदिवासियों की जमीन पर कब्जे और उन्हें हड़पने के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में ताजा मामला रायसेन जिले का है जहां एक आदिवासी की जमीन को दलालों ने मिलकर फर्जी तरीके से बेंच दिया और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी. इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का नामांतरण भी कर दिया गया, लेकिन कुछ ही महीने बाद जब इस मामले की दलाली का एक वीडियो वायरल हुआ तब खुलासा हुआ की यह जमीन किसी अन्य व्यक्ति ने आदिवासी व्यक्ति बनकर किसी अन्य को बेंच दी है. अब स्थानीय प्रशासन ने इस मामले में संज्ञान लेकर नामांतरण को खारिज कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए.

दरअसल, रायसेन जिले के ग्राम गुन्दरई नीमढाना में एक आदिवासी जीवन मुल्ला की मेन रोड पर चार एकड़ जमीन को दलालों और भू-माफियाओं ने फर्जी तरीके से ग्राम बारला के हीरालाल लोधी ने जीवन मुल्ला के नाम के फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, बैंक पासबुक आदि बनवाकर भोपाल के एक दंपत्ती को ओनेपौने दामों बेंच दी. इसका रायसेन के एक दलाल कथित पत्रकार ने 15 लाख रुपये लेकर अधिकारियों की मिली भगत से नामांतरण भी करवा दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद जब ऊक्त दलाल का पैसों के लेनदेन के हिसाब से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब तहसील कार्यालय के होश उड़ गए. जबकि ऊक्त आदिवासी का परिवार अब छिंदवाड़ा जिले में कहीं रहता है उस तक अभी इस मामले की जानकारी पहुंची तक नहीं है.

बनाए फर्जी दस्तावेज
वहीं रायसेन के तहसीलदार अजय पटेल ने बताया कि अब उन्होंने ऊक्त मामले में दुबारा जांच कराई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया. ग्राम गुन्दरई के चौकीदार ने पुष्टि की कि जिस व्यक्ति ने जीवन सिंह बनकर रजिस्ट्री कर फर्जी दस्तावेज लगाए हैं वह जीवन सिंह नहीं बल्कि बारला गांव का हीरालाल लोधी है. इसके बाद पटवारी ने भी अपनी रिपोर्ट में उक्त मामले में फर्जी दस्तावेज होने की बात कही. अब इस मामले में एडीएम रायसेन कोर्ट ने पटवारी को सस्पेंड करने और फर्जी दस्तावेज के आधार पर इस मामले में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए. इसके बाद रायसेन तहसीलदार में सुल्तानपुर थाना प्रभारी को पत्र लिखकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

पहले भी हुए ऐसे मामले
इस पूरे मामले ने एक बात तो स्पष्ट कर दी है कि मध्य प्रदेश में तेजी से आदिवासियों की जमीन हथियाने के लिए सरकार के कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए नए-नए तरीके अपनाए जाने लगे हैं, जिससे गरीब आदिवासी भूमिहीन होते जा रहे हैं. अभी कुछ दिन पहले ही रायसेन तहसील में ही भारदा चंदौरा गांव में भी बड़े पैमाने पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का मामला सामने आया था. इसकी जांच अभी तक पेंडिंग बनी हुई है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दलाल जमीन बिकवाने वाले आरोपी से नामांतरण के लिए रुपयों का हिसाब पूंछ रहा है. इसके बाद स्थानीय पत्रकार के स्टिंग में भी ऊक्त आरोपी रामविलास आर्य ने नामांतरण के लिए दिए रुपये की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिकारियों को रुपये पहुंचे ही नहीं सब अजय नाम के दलाल व्यक्ति ने हड़प लिया है.

ये भी पढ़ें

BJP के लिए सिरदर्द बनी करणी सेना का आंदोलन खत्म, शिवराज सरकार ने 18 मांगों पर जताई सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
दतिया उपचुनाव: वोटिंग के बीच विकास की मांग पर बवाल, ग्रामीण बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget