एक्सप्लोरर

Railway News: रेलवे का 10 रुपये का प्लेटफार्म टिकट न खरीदना पड़ सकता है महंगा, जानिए क्या-क्या हो सकती है परेशानी

Railway News: जिस तरह ट्रेन में सफर के लिए टिकट जरूरी है, उसी तरह प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए भी रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट है. बिना प्लेटफार्म टिकट के पकड़े जाने पर 250 रुपये का जुर्माना लग सकता है.

Platform Ticket News: रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर बिना प्लेटफार्म टिकट (Platform Ticket) घूमना कितना महंगा साबित हो सकता है? इस एक्ट के बारे में बिना टिकट घूमने वाले अधिकांश यात्रियों को जानकारी तक नहीं है. कुछ यात्रियों को तो इस बात की भी जानकारी नहीं है कि प्लेटफार्म पर घूमते समय ₹10 वाला प्लेटफार्म टिकट लेना अवश्यक है. एक्ट का उल्लंघन करने पर ₹250 के जुर्माने के साथ-साथ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई भी हो सकती है. यह कार्रवाई यात्री को हवालात भी पहुंचा सकती है.

रेलवे एक्ट में क्या है सजा का प्रावधान

जिस प्रकार ट्रेन में सफर करने के लिए टिकट अति आवश्यक है, उसी तरह प्लेटफार्म पर आवागमन के लिए भी रेलवे का प्लेटफॉर्म टिकट है. उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 20 हजार के लगभग यात्रियों का आवागमन होता है. यहां से डेढ़ सौ के लगभग यात्री गाड़ियां गुजरती हैं. उज्जैन रेलवे स्टेशन पर जब एबीपी न्यूज़ की टीम ने प्लेटफार्म पर घूम रहे यात्रियों से बातचीत की तो राजगढ़ के राधेश्याम ने बताया कि उन्हें प्लेटफॉर्म टिकट के बारे में जानकारी तक नहीं है. वे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी हासिल करने के लिए आए थे. यहां पर सभी प्लेटफार्म पर घूमे लेकिन उन्हें किसी ने नहीं रोका. इसी तरह पंचकोशी यात्रा कर लौटे सौरभ ने बताया कि वह ट्रेन से सफर करेंगे, मगर उन्होंने प्लेटफार्म पर घूमने के लिए प्लेटफार्म टिकट नहीं खरीदा. हालांकि सौरभ को प्लेटफार्म टिकट के बारे में जानकारी है.

कितनी ट्रेनें उज्जैन से आती-जाती हैं

धार्मिक नगरी उज्जैन में प्रतिदिन देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए ट्रेन से आते हैं. यहां पर प्रतिदिन रेलवे को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है. वर्तमान समय में उज्जैन स्टेशन पर 4-5 टिकट काउंटर खोले गए हैं. इनमें से प्रत्येक टिकट काउंटर पर 100 से ज्यादा प्लेटफार्म टिकट नहीं बिकते हैं. इस प्रकार 400 के आसपास रेलवे प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग बिना टिकट के ही प्लेटफार्म पर घूमते रहते हैं.

टिकट चेकर भी बिना टिकट यात्रियों से परेशान

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर पदस्थ टिकट चेकर खुशबू सहरिया ने बताया कि बिना टिकट यात्रियों को लेकर लगातार अभियान चलते रहता है. उन्होंने यह भी कहा कि प्लेटफार्म टिकट की कई यात्रियों को जानकारी तक नहीं रहती है. जब बिना टिकट प्लेटफार्म पर लोग पकड़े जाते हैं तो तरह-तरह के बहाने बनाते हैं. रेलवे एक्ट के तहत ऐसे यात्रियों पर ₹250 तक का आर्थिक दंड किया जा सकता है. इसके अलावा आर्थिक दंड का भुगतान नहीं करने पर आरपीएफ और जीआरपी के हवाले कर दिया जाता है. जीआरपी और आरपीएफ नियमानुसार कार्रवाई करती है. 

यह भी पढ़ें

New Train: उधना-रीवा के बीच चलेगी समर स्पेशल, 7 फेरे लगाएगी यह ट्रेन, यहां जानिए पूरा टाइम टेबल

MP Board Result 2022: इंतजार खत्म, जारी हुए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजे, वेबसाइट के अलावा इन माध्यमों से भी देखें रिजल्ट

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget