एक्सप्लोरर

Budhni By-election: BJP के रमाकांत भार्गव से अमीर हैं कांग्रेस के उम्मीदवार, जानें संपत्ति का ब्योरा

Budhni Assembly By Election 2024: बुधनी उपचुनाव में उम्मीदवारों के शपथ पत्र के अनुसार, कांग्रेस के राजकुमार पटेल की संपत्ति BJP के रमाकांत भार्गव से अधिक है.

Budhni By-election 2024: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बुधनी उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनावी रण शुरू हो गया है. इसी दौरान बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के साथ वे शपथ पत्र भी सामने आए है, जिसमें उन्होंने अपनी चल और अचल संपत्ति को घोषित किया है. इस मामले में कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल भारी दिखाई दे रहे है.

कांग्रेस के उम्मीदवार राजकुमार पटेल नामांकन के साथ अपना शपथ पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें उनकी वर्तमान सालाना आय 13 लाख 39,430 बताई गई है. उनकी पत्नी मीता पटेल की आय 4,39,613 रुपये बताई गई है. इसी तरह 85 लाख 72,834 रुपये की चल संपत्ति घोषित की गई है, जिसमें जीप, कार, सोना, चांदी, डायमंड आदि ज्वेलरी दर्शाई गई है.

राजकुमार पटेल की चल संपत्ति की बात की जाए तो वह 13 करोड़ 72 लाख 72,000 रुपये बताई गई है, जबकि पत्नी के नाम पर एक करोड़ 35 लाख 73,000 रुपये की अचल संपत्ति है. पटेल पर बैंक ऑफ इंडिया की भोपाल शाखा से 1,90,000 का लोन है जबकि सेवा सहकारी संस्था और एसबीआई के केसीसी को मिला लिया जाए तो यह लोन 6,00,000 रुपये के आसपास है.  

बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव भी करोड़पति 
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव करोड़पति है. उनके पास एक करोड़ 2,26,168 रुपये कीमत की चल संपत्ति है,  जबकि उनकी पत्नी के पास 8,61,000 रुपये कीमत की चल संपत्ति है, जिसमें सोने चांदी के जेवर आदि शामिल है. रमाकांत भार्गव के पास इनोवा, कार, ट्रैक्टर भी है.

उनकी अचल संपत्ति की बात की जाए तो इसका वर्तमान बाजार मूल्य एक करोड़ 70 लाख रुपये बताया गया है. इस प्रकार बीजेपी प्रत्याशी की चल अचल संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशी के तुलना में काफी कम है. भार्गव पर बैंक का 21,95,000 बकाया है.

हथियारों के मामले में भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे
बीजेपी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के पास एक 12 बोर की बंदूक है. एक रिवाल्वर के साथ कारतूस भी है. इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल की बात की जाए तो वे लाइसेंसी हथियारों के मामले में भी बीजेपी प्रत्याशी से आगे दिखाई दे रहे हैं. उनके पास 12 बोर की राइफल के साथ रिवाल्वर और एक राइफल 315 बोर की भी है. इस प्रकार बीजेपी प्रत्याशी के पास दो और कांग्रेस प्रत्याशी के पास तीन हथियार है.

ये भी पढ़ें: 'मुंह से निकल रहा था झाग...,' भोपाल में अर्धनग्न हालत में मिला निजी इंश्योरेंस कंपनी की मैनेजर का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget