एक्सप्लोरर

Bhopal Gas Tragedy: 40 साल बाद साफ होगा जहरीला कचरा, यूनियन कार्बाइड वेस्ट के सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया शुरू

Union Carbide Waste: भोपाल गैस त्रासदी के 40 साल बाद पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे के 337 टन में से 10 टन कचरे के सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. HC के आदेशानुसार परीक्षण जारी है.

Union Carbide Waste Disposal: 2-3 दिसंबर, 1984 की रात मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव के कारण कई जानें चली गईं. अब 40 साल बाद उसी कारखाने से 337 टन कचरे को साफ करने की प्रक्रिया कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शुरू कर दी गई है. मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन कचरे में से 10 टन कचरे को जलाकर भस्म किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया को सुरक्षा मानकों के तहत अंजाम दिया जा रहा है.

सुप्रिम कोर्ट ने हस्तक्षेप से किया इनकार

इससे पहले, सुप्रिम कोर्ट ने भोपाल गैस त्रासदी से जुड़े वेस्ट को पीथमपुर के एक निजी कचरे निपटान संयंत्र में स्थानांतरित करने और निपटाने के मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था.

'अब खतरनाक रसायनों का प्रभाव खत्म'

सरकार के अनुसार, यूनियन कार्बाइड कारखाने के कचरे में मिट्टी, रिएक्टर अवशेष, सेविन (कीटनाशक) अवशेष, नेफ्थाल अवशेष और अन्य अवशेष शामिल हैं. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि वैज्ञानिक प्रमाणों के मुताबिक इस कचरे में अब खतरनाक रसायनों का प्रभाव लगभग समाप्त हो चुका है, और इस कचरे में मिथाइल आइसोसाइनेट (Methyl Isocyanate) गैस का कोई अस्तित्व नहीं है और इसमें किसी तरह के रेडियोधर्मी कण भी नहीं पाए गए हैं.

बोर्ड के अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी ने बताया कि अपशिष्ट को भस्म करने से पहले संयंत्र का तापमान 850 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाया जाएगा. इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 72 घंटे लगेंगे. निपटान के दौरान निकलने वाले ठोस अवशेषों, पानी और गैसों का भी उचित तरीके से निपटान किया जाएगा.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने 500 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है. इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने कहा कि कचरे को जलाने की प्रक्रिया केंद्र और राज्य के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में संपन्न होगी.

इस बीच, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस निपटान प्रक्रिया का विरोध करते हुए उच्च न्यायालय जाने की बात कही है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस प्रक्रिया के संभावित दुष्प्रभावों को लेकर चिंतित हैं.

बता दें कि भोपाल गैस त्रासदी 1984 में हुई थी, जिसमें अत्यधिक जहरीली मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से कम से कम 5,479 लोग मारे गए थे और हजारों लोग अपंग हो गए थे. इसे दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदाओं में से एक माना जाता है.

भोपाल यूनियन कार्बाइड कचरा निपटान पर विवाद

भोपाल में बंद पड़े यूनियन कार्बाइड कारखाने के 337 टन कचरे में से 10 टन कचरा 2 जनवरी को पीथमपुर के औद्योगिक अपशिष्ट निपटान संयंत्र में भेजा गया. मध्यप्रदेश HC ने सुरक्षा मानकों के तहत 27 फरवरी, 4 मार्च और 10 मार्च को परीक्षण का आदेश दिया, जिसकी रिपोर्ट 27 मार्च को पेश की जाएगी.

पीथमपुर में कचरा लाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन हुए, प्रदर्शनकारियों ने पर्यावरणीय और स्वास्थ्य जोखिम जताए, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया. सरकार का दावा है कि निपटान पूरी तरह सुरक्षित है और जागरूकता के लिए 'जन संवाद' कार्यक्रम भी चलाए गए हैं.

सरकार का कहना है कि पीथमपुर संयंत्र में कचरे के सुरक्षित निपटान के लिए पूरी तैयारी की गई है और इस प्रक्रिया को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें - देवास में फसल का अवशेष जलाने पर प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

चलती Train में doctor कैसे मिलता है? जानिए Railway की Emergency Medical Service! | Paisa Live
Goa Nightclub Fire: ABP News पर बोले गोवा के सीएम, नाइट क्लब में हुई घटना की गहनता से होगी जांच
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Justin Trudeau-Katy Perry Relationship: कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
कनाडा के पूर्व PM जस्टिन ट्रूडो और कैटी पेरी के रिश्ते का खुलासा, खुद पोस्ट शेयर कर दिया अपडेट
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
राजस्थान: राव सूरजमल की प्रतिमा तोड़ने पर सियासत गरमाई, पूर्व मंत्री खाचरियावास ने भी दिया बयान
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दीपिका कक्कड़ ने कैंसर ट्रीटमेंट के बीच बढ़ते वजन को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- कोई शिकायत नहीं
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
Watch: गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
गोवा के नाइटक्लब में आग ने 25 लोगों की ले ली जान! हादसे का भयानक वीडियो आया सामने
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी नहीं आया रिफंड, यहां कर सकते हैं शिकायत
Breakup Stages: हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
हर रिलेशनशिप में कितनी होती हैं स्टेज, किस स्टेज पर अक्सर टूट जाते हैं रिश्ते?
Embed widget