एक्सप्लोरर

MP Vikas Yatra: ‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना’ में हवाई जहाज से होंगे दर्शन, योजना में शामिल होगा संत रविदास का जन्म-स्थान

मध्यप्रदेश में विकास यात्रा शुरु हो गई है और भिंड में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना’ में मार्च 2023 से बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराए जाएंगे.

MP Vikas Yatra: मध्यप्रदेश में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा की शुरुआत कर दी है. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक अहम योजना शरू किए जाने की घोषणा की है. भिंड में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा रविवार को कहा कि उनकी सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना’ में इस साल मार्च माह से बुजुर्गों को हवाई जहाज से भी तीर्थ दर्शन कराएगी.

दरअसल सीएम शिवराज ने भिंड जिले में विकास यात्रा की शुरूआत की और इस दौरान वे जन-सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्र वितरण और विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने विकास यात्रा के रथों को हरी झंडी दिखाते हुए विकास यात्रा के गीत का अनावरण किया.

तीर्थ-दर्शन योजना से जुड़ेगा संत रविदास का जन्म-स्थान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिण्ड में मेडिकल कॉलेज स्वीकृत करने और भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की. सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में हम मार्च माह से बुजुर्गो को हवाई जहाज से भी तीर्थ-दर्शन कराएंगे. इसके अलावा संत रविदास जी के जन्म-स्थल को भी मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना से जोड़ा जाएगा. मालूम हो कि मध्यप्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया है. इस योजना के तहत देश के तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा सरकार की ओर से कराई जाती है.

जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है विकास यात्रा: CM
विकास यात्रा के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से हम विकास यात्राओं की शुरूआत कर रहे हैं. यह यात्राएं सभी गांव और शहरी वार्डों में जाएगी. यह यात्रा जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है. उन्होंने आगे कहा कि विकास यात्रा का उद्देश्य जनता के हित में है. सीएम शिवराज ने आगे बताया कि विकास यात्राओं में लोकार्पण, शिलान्यास और हितलाभ का वितरण भी किया जाएगा. इसके अलावा शासन की योजनाओं से छूटे हुए व्यक्तियों के नाम जोड़ कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: कमलनाथ नहीं होंगे मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का सीएम फेस? जानें- पार्टी नेता ने क्या किया दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget