एक्सप्लोरर

Betul Borewell Update: तन्मय के रेस्क्यू ऑपरेशन को बीते 62 घंटे, अभी भी 2 फीट की खुदाई बाकी

Betul Borewell Update: 8 साल का तन्मय बीती मंगलवार शाम को 5-6 बजे के बीच खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था. परिवार वालों ने उसे निकालने की कोशिश की लेकिन असमर्थ रहे, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई.

Betul Borewell Incident: मध्य प्रदेश के बैतूल में 8 साल का तन्मय मंगलवार शाम से ही बोरवेल में फंसा हुआ है. 55 फीट की गहराई पर फंसे तन्मय को बचाने के लिए 62 घंटे से राहत कार्य जारी है, लेकिन पानी और पत्थरों की वजह से प्रशासन को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और मासूम के रेस्क्यू में देर होती जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन अभी भी तन्मय की पहुंच से काफी दूर है. बच्चे को डायरेक्ट बोरवेल से निकालना मुश्किल था, इसलिए टीम ने बगल में एक गड्ढा खोदकर सुरंग के जरिए तन्मय तक पहुंचने का प्लान बनाया था. अभी 8 फीट तक सुरंग खोदी जा चुकी है, लेकिन 2 फीट अभी भी बाकी है. 

बच्चे को बचाने में हो रही देरी, परेशान मां का फूटा गुस्सा
बोरवेल में फंसे मासूम तन्मय की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मां ज्योति साहू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चे को बचाने में इतना टाइम लगा रहा है. इतना टाइम लगता है क्या? ऊपर से देखने भी नहीं दिया जा रहा कि क्या हो रहा है. मां का कहना है कि फिल्मों में जल्दी बचाव कार्य हो जाता है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं. 3 दिन हो गए हैं और वह अपने बच्चे को सलामत देखना चाहती हैं. नाराज मां ने कहा कि अगर यह कोई नेता का बच्चा होता, तो इतना टाइम नहीं लगता. 

ग्रामीणों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील
तन्मय सही सलामत बाहर आ जाए, इसके लिए उसके परिवार समेत पूरा गांव दुआ कर रहा है. सभी बोरवेल के पास बच्चे के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे. ऐसे में विधायक निलय डागा ने गांव वालों से अपील की कि बचाव कार्य में सहयोग करें और घटनास्थल से दूर रहें, ताकि पोलकेन मशीन आसानी ले चलाई जा सके. हालांकि, जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है, स्थिति चिंताजनक होती जा रही है.

यह भी पढ़ें: Ujjain: फोर-लेन बनने के बाद भी लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं, मौत के आंकड़े भी चिंताजनक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget