एक्सप्लोरर

Ujjain: 'पुलिस FIR वापस ले वरना होगा आंदोलन', रणबीर-आलिया के विरोध से जुड़े मामले में हिंदूवादी संगठनों की चेतावनी

हिंदूवादी संगठन ने पुलिस को चेतावनी दी है कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले को वापस लिया जाए. बता दें कि उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बजरंग दल ने जोरदार विरोध किया था.

MP News: महाकालेश्वर मंदिर के बाहर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के मामले में हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को आंदोलन की चेतावनी दी है. हिंदूवादी संगठन की ओर से पुलिस द्वारा दर्ज किए गए प्रकरण को वापस लेने के साथ दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत हटाने की मांग उठाई जा रही है. 

अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का किया था विरोध
उल्लेखनीय है कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का बजरंग दल ने जोरदार विरोध किया था. इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई भी हुई. महाकाल थाना पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल कार्यकर्ता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मुकदमा भी दर्ज किया है. बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित चौबे ने बताया कि हिंदूवादी संगठनों की मांग पर महाकाल थाने के उपनिरीक्षक बल्लू मंडलोई को लाइन अटैच कर दिया गया है. अभी उनकी मांग पूरी नहीं हुई है. अभी और भी दोषी पुलिसकर्मियों को हटाए जाने की मांग चल रही है. यह मामला संगठन के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंच चुका है. पुलिस विभाग के अधिकारियों से संगठन के लोग लगातार संपर्क में है. 

MP News: शराबबंदी पर फिर बोलीं उमा भारती, CM शिवराज का जिक्र करते हुए कह दी ये बात

बजरंग दल के नेता ने क्या कहा?
बजरंग दल नेता अंकित चौबे ने बताया कि पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप गलत है. सीसीटीवी फुटेज में कार्यकर्ताओं द्वारा किसी प्रकार की विवाद होता दिखाई नहीं दे रहा है. पुलिस ने पहले मारपीट शुरू की थी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव किया. जिसके चलते हंगामे जैसी स्थिति निर्मित हुई. बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे. यह फुटेज अधिकारियों को भी बता दिया गया है.

एसपी ने क्या कहा?
उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इस मामले में महाकाल थाने के एक उपनिरीक्षक को फिलहाल हटा दिया गया है. जब तक पूरे मामले की जांच पूरी नहीं होती है तब तक उपनिरीक्षक को महाकाल थाने पर पोस्टिंग नहीं दी जाएगी. पूरे घटनाक्रम की कुछ पुलिस अधिकारियों की मॉनिटरिंग में जांच की जा रही है.

MP News: सीएम शिवराज की सख्ती के पांच घंटे बाद ही मिला सरकारी कोटे का यूरिया, प्रशासन ने की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सप्रीम लीडर खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव नतीजों का लेटेस्ट आंकड़ा, विलय की अटकलों के बीच NCP को कितनी सीटें?
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव नतीजों का लेटेस्ट आंकड़ा, विलय की अटकलों के बीच NCP को कितनी सीटें?
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे

वीडियोज

UP Election : AIMIM का प्रण यूपी में 2027 के चुनाव में बनेगी बुर्के वाली सीएम ! । Yogi Adityanath
Budget Session:Om Birla के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष... अविश्वास प्रस्ताव लानेे की हो गई तैयारी : सूत्र
Parliament Budget Session : OM Birla पर अगर विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव तो क्या हो पाएगा पास ?
Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi का गुरुमंत्र-
Jeffrey Epstein: 10 देशों के बड़े नेताओं की छुट्टी, Epstein Files पर INSIDE STORY | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सप्रीम लीडर खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव नतीजों का लेटेस्ट आंकड़ा, विलय की अटकलों के बीच NCP को कितनी सीटें?
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव नतीजों का लेटेस्ट आंकड़ा, विलय की अटकलों के बीच NCP को कितनी सीटें?
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती बोलीं- थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती बोलीं- थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता
Video: मंदिर में कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, भिक्षुओं के साथ अभ्यास का वीडियो वायरल
मंदिर में कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, भिक्षुओं के साथ अभ्यास का वीडियो वायरल
दो बार परीक्षा, बेहतर नंबर वालों को मिलेगा फायदा; जानें CBSE के एग्जाम कंट्रोलर ने क्या कहा?
दो बार परीक्षा, बेहतर नंबर वालों को मिलेगा फायदा; जानें CBSE के एग्जाम कंट्रोलर ने क्या कहा?
Embed widget