श्रीकृष्ण का जिक्र कर विवादित बयान देने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई, 'यह नया ट्रेंड है'
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिए बयान पर हुए विवाद के बाद अब सफाई दी है. उनका कहना है कि उन्होंने यह बात विनोद और भाव में कही थी, और इसका गलत अर्थ न निकाला जाए.

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक और बयान की वजह से घिर गए हैं. हाल ही में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र कर एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद से उनकी आलोचना शुरू हो गई. भगवान कृष्ण को अपना आराध्य मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुईं और देशभर की अलग-अलग धार्मिक नगरी के संतों ने भी नाराजगी जताई. इस बीच अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अब अपने बयान के बाद सफाई पेश की है.
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "कभी-कभी हम विनोद में कुछ भी कह जाते हैं. आप अर्थ का अनर्थ न बनाया करें. हमसे कई बार चूक हो जाती है और हम जोश में बोल जाते हैं. हाल ही में हमें कोई बता रहा था कि एक कथा में हमने कह दिया कि कृष्ण जी तो टेढ़े हैं, हमारे राम जी बड़े सीधे हैं. इसमें हमने क्या गलत कह दिया? ठाकुर जी तो टेढ़े हैं ही न?" धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "हमने यह बात भाव में कह दी थी. हमारे नाम में भी कृष्ण है. जिससे ज्यादा प्रेम होता है, उससे ऐसी बातें की जाती हैं."
यह भी पढ़ें: भगवान राम-कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, अयोध्या के संतों ने जताई नराजगी
Chhatarpur, Madhya Pradesh: Bageshwar Dham Peethadhishwar Pandit Dhirendra Krishna Shastri says, “... I don't know why people misinterpret my words. Some people said that I am ‘anti-Krishna’. Come on! ‘Jag Mein Sundar Hain Do Naam... Some people have started a new trend in India these days to become famous, oppose Baba Bageshwar. This trend has become very popular in India. If someone wants to become famous on social media, they ask what they should do. The answer is, ‘Target Baba Bageshwar’. This is called ‘Vyangya Stuti’ (sarcastic praise). People should understand my sentiments...” (Video Source: Bageshwar Dham)
— IANS (@ians_india) November 2, 2026
'बाबा बागेश्वर को बदनाम करने का ट्रेंड हो गया है'
बागेश्वर बाबा ने आग कहा, "हम भगवान ठाकुर जी से बहुत प्रेम करते हैं. पता नहीं क्यों लोग मेरी बातों का गलत मतलब निकालते हैं. लोग कहने लगे कि हम कृष्ण विरोधी हैं. अरे, कृष्ण और राम... जग में सुंदर हैं दो नाम." उन्होंने आगे कहा, "आजकल भारत में मशहूर होने के लिए लोगों ने एक नया ट्रेंड शुरू कर दिया है- बाबा बागेश्वर का विरोध करना. भारत में यह ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है. अगर कोई सोशल मीडिया पर मशहूर होना चाहता है, तो वह पूछता है कि उसे क्या करना चाहिए. जवाब मिलता है- बाबा बागेश्वर को निशाना बनाओ."
यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर विवादित बयान, Video वायरल






















