एक्सप्लोरर

भगवान राम-कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, अयोध्या के संतों ने जताई नराजगी

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्री कृष्ण पर की गयी टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया है. अयोध्या में संतों ने इस पर नाराजगी जताई है और उन्हें इसको लेकर चेतावनी भी दी है.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद गहराता जा रहा है. अयोध्या के संतों ने इस बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है. 

सत्य सनातन धर्म प्रचारक दिवाकराचार्य महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री पर सनातन धर्म के आराध्य देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने और हिंदू समाज को बांटने का आरोप लगाया है. वहीं संत सीताराम दास जी ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान का बचाव करते हुए इसे भाव पक्ष से जुड़ा बताया है.

यह भी पढ़ें: 'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस

श्रीकृष्ण को लेकर की टिप्पणी 

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी कथा के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को सीधे और लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ी लीला वाला बताया था. इसी टिप्पणी को लेकर अब अयोध्या के संतों के बीच अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं.

दिवाकराचार्य ने दी चेतावनी 

दिवाकराचार्य महाराज ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन सुर्खियों में बने रहने के लिए सनातन के आराध्य देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणियां करना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री व्यास मंच से समाज को जोड़ने की बजाय तोड़ने का काम कर रहे हैं. महाराज ने उन्हें सलाह दी कि अनर्गल बयानबाजी बंद कर सनातन समाज को संगठित करने का काम करें. साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह के बयान जारी रहे तो उनका खुलकर विरोध किया जाएगा. 

सीताराम दास ने किया शास्त्री का बचाव 

वहीं दूसरी ओर संत सीताराम दास जी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि शास्त्री जी ने यह बात भाव पक्ष में कही है. भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम हैं. दोनों के स्वरूप और लीलाओं का वर्णन अलग-अलग भावों में किया जाता है, लेकिन दोनों एक ही परमात्मा के स्वरूप हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि भगवान राम और भगवान कृष्ण में कोई भेद नहीं है.

फिलहाल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी को लेकर संतों के बीच दो अलग-अलग मत सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.  एक तरफ बयान को सनातन समाज को बांटने वाला बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ इसे धार्मिक भाव और लीला के संदर्भ में कही गई बात करार दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: '2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी

शिवेंद्र द्विवेदी एबीपी न्यूज़ से अयोध्या से जुड़े हैं. चार वर्षों के अनुभव के साथ धार्मिक, समाज और प्रशासन की खबरों पर खास नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिजनौर में एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा
बिजनौर में एसपी केके बिश्नोई का बड़ा एक्शन, खनन माफियाओं पर कसा शिकंजा
'बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश को सलाह
'बड़के भइया का झंडा उठाना बंद कर देना चाहिए', ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश को सलाह
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
'2017 से पहले अयोध्या में ये प्रकाश नहीं था', रामनगरी में दीपोत्सव को लेकर बोले CM योगी
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
ED की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, तत्काल सुनवाई का अनुरोध
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
'यूपी में मुसलमानों के घर जलाए जाएंगे', फिलिस्तीन का जिक्र कर बोले मौलाना जर्जिस
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: आज होगी 'सुप्रीम' सुनवाई, कोर्ट में कितनी याचिकाएं
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान, कहा- 'दुनिया जाए भाड़ में'
'प्यार को चुना', CM उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी पर बोलीं हिना खान
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
न्यूजीलैंड टूर पर गौतम गंभीर की एक दिन की कमाई चौंका देगी, रकम उड़ा देगी होश
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
आजम खान को रिमांड में लेगी ED, लखनऊ में सपा नेता से होगी पूछताछ
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
How To Clean Sofa: बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
बिना पानी ऐसे चमकाएं मैला सोफा, 10 मिनट में दिखेगा एकदम नया
Embed widget