एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर लगा ताला, जानें क्या है वजह?

Bhopal News: मकान मालिक विवेक मंगलानी ने आरोप लगाया है कि पिछले 6 महीने से आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय उनके मकान पर था, जिसका तीन महीने का किराया और बिजली का बिल बकाया है.

Bhopal News: भोपाल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया है, दरअसल पार्टी का प्रदेश कार्यालय भोपाल के सुभाष नगर इलाके में किराए पर था, जिसका तीन महीने से किराया बकाया था. इसी वजह से मकान मालिक ने आप के प्रदेश कार्यालय पर ताला लगा दिया है.

मकान मालिक विवेक मंगलानी ने आरोप लगाया है कि पिछले 6 महीने से आम आदमी पार्टी का प्रदेश कार्यालय उनके मकान पर था, जिसका तीन महीने का किराया और बिजली का बिल बकाया है. उनका आरोप है कि लगातार किराया मांगने पर भी उन्हें किराया नहीं दिया गया बल्कि ऑफिस खाली करनी की बात पर धमकियां दी गईं.

कार्यकर्ताओं की गतिविधि पर उठाए सवाल
मकान मालिक विवेक मंगलानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर भी सवाल उठाए थे, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस में शराब की पेटियां रखते थे, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी. बार-बार किराए मांगने पर भी भुगतान न होने के बाद परेशान होकर मकान मालिक विवेक मंगलानी ने पार्टी ऑफिस में ताला लगा दिया है.

AAP की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया
अब तक इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. पिछले निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश की सिंगरौली नगर निगम में जीत दर्ज की थी, रानी अग्रवाल 2022 में सिंगरौली की महापौर बनीं थी, आम आदमी पार्टी ने उन्हें पर भरोसा जताते हुए विधानसभा का टिकट भी दिया था हालांकि वह चुनाव हार गईं थी. रानी अग्रवाल ही इस समय आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं.

एमपी विधानसभा में अभी तक नहीं जीती आप
वहीं साल 2015 में दिल्ली विधानसभा में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग प्रदेशों में पार्टी के विस्तार के लिए योजना बनाई थी. बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 2018 में मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था, तब सभी सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी. 2023 में भी पार्टी ने कुछ चुनिंदा सीटों पर चुनाव लड़ा था और इस बार भी पार्टी अपना खाता प्रदेश में नहीं खोल पाई थी.

 

ये भी पढ़ें

MP: इंदौर में BRTS हटाने की प्रक्रिया शुरू, एमपी हाई कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई तेज

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल मेरी तरफ बढ़ रहे थे, पता नहीं उनका इरादा क्या था?', रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
'राहुल मेरी तरफ बढ़ रहे थे, पता नहीं उनका इरादा क्या था?', बिट्टू ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
टी20 वर्ल्ड कप में संडे को 3 मैच, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड-श्रीलंका दिखेगी एक्शन में; जानें सभी मुकाबलों की डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप में संडे को 3 मैच, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड-श्रीलंका दिखेगी एक्शन में; जानें सभी मुकाबलों की डिटेल्स

वीडियोज

Pappu Yadav Arrested: धोखाधड़ी का मामला, Pappu Yadav पर संकट बढ़ा... | Bihar News
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
Chitra Tripathi: राष्ट्रगीत पर छिड़ी ऐसी जंग कि मौलाना को नहीं सूझा जवाब ! | Maulana Arshad Madani
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम, घमासान जंग ! | Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra
PM Modi Malaysia Visit: मलेशिया में मोदी-मोदी की गूंज..समर्थकों का लगा तांता..! | Malaysia News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल मेरी तरफ बढ़ रहे थे, पता नहीं उनका इरादा क्या था?', रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
'राहुल मेरी तरफ बढ़ रहे थे, पता नहीं उनका इरादा क्या था?', बिट्टू ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
योगी के मंत्री को रोकने वाले BJP विधायक सपा में होंगे शामिल? विवाद के बीच पिता का बड़ा दावा
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
टी20 वर्ल्ड कप में संडे को 3 मैच, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड-श्रीलंका दिखेगी एक्शन में; जानें सभी मुकाबलों की डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप में संडे को 3 मैच, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड-श्रीलंका दिखेगी एक्शन में; जानें सभी मुकाबलों की डिटेल्स
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी; 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
Embed widget