एक्सप्लोरर

MP: इंदौर में BRTS हटाने की प्रक्रिया शुरू, एमपी हाई कोर्ट के फैसले के बाद कार्रवाई तेज

MP News: इंदौर में बीआरटीएस की शुरुआत 2013 में डीजल बसों के साथ हुई थी. बाद में CNG और फिर इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ने लगीं. इस मॉडल को देखने देशभर से लोग इंदौर पहुंचे थे.

MP Latest News: एमपी हाई कोर्ट के फैसले के बाद इंदौर में BRTS (बस ट्रांजिट रैपिड सिस्टम) को हटाने की प्रक्रिया शुक्रवार (28 फरवरी) से शुरू हो गई है. इसे पहले आंशिक रूप से हटाया जाएगा और फिर व्यापक स्तर पर कार्रवाई होगी. BRTS के हटने से शहर के वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी पहले ही इसके हटाने की घोषणा कर दी थी.

इंदौर में बीआरटीएस की शुरुआत 2013 में डीजल बसों के साथ हुई थी. बाद में CNG और फिर इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ने लगीं. करीब 11 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर को विकसित करने का उद्देश्य शहरवासियों को समय पर और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना था. शुरुआती दौर में इस मॉडल को देखने देशभर से लोग इंदौर पहुंचे थे, लेकिन समय के साथ BRTS से ट्रैफिक दबाव बढ़ने लगा.

BRTS की वजह से एबी रोड पर जाम की समस्या बढ़ने लगी, जिसके चलते इस व्यवस्था के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई. न्यायालय के आदेश के बाद BRTS को हटाने का निर्णय लिया गया है. इंदौर के महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने बताया कि शुक्रवार से BRTS के कुछ हिस्सों को हटाने की शुरुआत हो चुकी है.

दो बस स्टॉप पहले ही हो चुके हैं बंद
इंदौर के प्रभारी मंत्री और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही BRTS को हटाने का ऐलान कर दिया था. 11.50 किलोमीटर लंबे BRTS कॉरिडोर का एक हिस्सा पहले ही बंद किया जा चुका है. कुछ महीने पहले फ्लाईओवर निर्माण के चलते देवास नाका और उत्सव चौराहे पर स्थित बस स्टॉप को बंद कर दिया गया था. वर्तमान में आई-बस सेवा केवल राजीव गांधी चौराहे से स्कीम-78 तक ही संचालित हो रही है.

BRTS हटने से यातायात होगा सुगम
शहरवासियों का कहना है कि BRTS की वजह से मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनती थी. अब इसके हटने से वाहनों को अधिक जगह मिलेगी और यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु होगी. स्थानीय प्रशासन का दावा है कि BRTS हटने के बाद नए सिरे से ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे शहर की परिवहन व्यवस्था और बेहतर हो सके.

ये भी पढ़ें - 20 हजार सीनियर सिटीजंस का डेटा हैक, कहीं आपको तो नहीं आया ऐसा कॉल?

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget