एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड की बंद पड़ी 71 कोयला खदानें अब बनेंगी ‘रौशनी’ का जरिया, सरकार ने की ये तैयारी

Jharkhand coal mine: झारखंड में कोयले की बंद पड़ी 71 खदानें अब इलाके में रौशनी फैलाने का माध्यम बनेंगी. कोयला मंत्रालय ने ऐसी खदानों में सौर ऊर्जा की इकाइयां लगाने का फैसला किया है.

Coal mine of Jharkhand: झारखंड में कोयले की बंद पड़ी 71 खदानें अब इलाके में रौशनी फैलाने का माध्यम बनेंगी. कोयला मंत्रालय ने ऐसी खदानों में सौर ऊर्जा की इकाइयां लगाने का फैसला किया है. इन इकाइयों से उत्पादित होने वाली बिजली आस-पास के इलाकों में सप्लाई की जायेगी.

पूरे देश में 293 बंद पड़ी खदानें चिंहित

कोयला मंत्रालय ने पूरे देश में 293 बंद पड़ी खदानों को चिंहित किया है. जहां सोलर प्लांट की यूनिट लगाई जा सकती है. कोयला मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023-24 तक कोल इंडिया ने सौर ऊर्जा की इकाइयों से 3000 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य तय किया है. इस योजना पर साढ़े पांच हजार करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च होने का अनुमान है.

किस-किस खदानों को किया गया चिंहित

झारखंड सहित पूरे देश में कोयले की सैकड़ों खदानें अलग-अलग वजहों से बंद हैं. सरकार में लंबे वक्त से ऐसे खदान क्षेत्रों के आदर्श उपयोग की योजनाओं पर विचार-विमर्श होता रहा है. इसे लेकर विशेषज्ञ समितियों ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट सरकार को सौंपी है. इनके आधार पर यह तय किया गया है कि बंद खदानों को ऊर्जा उत्पादन के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में विकसित किया जाये. झारखंड में जिन बंद खदानों को सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए चिंहित किया गया है उनमें 42 खदानें भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) और 29 खदानें सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की हैं. सबसे ज्यादा ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (इसीएल) की 84 खदानें इस परियोजना के लिए चुनी गई हैं.

इस प्रोजेक्ट पर भी हो रहा विचार

बंद कोयला खदानों में जमा पानी का उपयोग सिंचाई और मछली पालन के लिए किये जाने की भी योजना पर काम जल्द शुरू किया जायेगा. कोल इंडिया में कई बंद खदानों में जमा पानी को फिल्टर कर पेयजल के रूप में उपयोग किये जाने के प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है. इसके अलावा कुछ खदानों को पार्क और वन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की भी योजना है.

ये भी पढ़ें-

Jharkhand Online Fraud: बड़ी ई कॉमर्स कंपनियों के कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को लगाया लाखों का चूना, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा?

JSSC Recruitment 2022: झारखंड SSC के 956 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक भरें फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
झारखंड: 150 फीट ऊंची टंकी पर बच्चे संग चढ़ा युवक, 3 घंटे चला ड्रामा
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
सरायकेलाः गम्हरिया स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम, ट्रेनों के ठहराव और सुविधाओं के विस्तार की मांग
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM
रांची: 'अपने पाप छुपाने का...', CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़की JMM

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget