एक्सप्लोरर

Dhanbad Judge Murder Case: जेल में बंद आरोपियों का दोबारा नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग कराएगी CBI

Jharkhand News: धनबाद (Dhanbad) के जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की मौत (Death) के मामले में सीबीआई लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा की एक बार फिर से नार्को, ब्रेन मैपिंग समेत 4 टेस्ट कराएगी.

Dhanbad Judge uttam anand Murder Case: धनबाद (Dhanbad) के जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) हत्याकांड को लेकर सीबीआई ( CBI) जेल में बंद दोनों आरोपियों की एक बार फिर से नार्को, ब्रेन मैपिंग समेत 4 टेस्ट कराएगी. गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश रजनीकांत पाठक की अदालत में इसकी मंजूरी दे दी है. सीबीआई ने इसके लिए अदालत में दरख्वास्त डालकर दोनों का दोबारा टेस्ट कराने के लिए गुजरात के गांधी नगर (Gandhi Nagar) ले जाने इजाजत मांगी थी. अदालत ने इसके लिए 6 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कुल 23 दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की मंजूरी दी है. 

मिले हैं अहम सुराग 
सीबीआई ने कोर्ट को समर्पित आवेदन में कहा है कि पूछताछ के दौरान जज हत्याकांड में गहरी साजिश और मास्टरमाइंड के विषय में कई अहम सुराग मिले हैं, इसका सत्यापन जरूरी है. सुराग मिलने के बाद जेल में दोनों से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी लगातार बयान बदल रहे हैं, इसलिए दोनों का दोबारा नार्को और ब्रेन मैपिंग सहित अन्य टेस्ट कराने की आवश्यकता है, ताकि साजिश और मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके. सीबीआई ने अदालत को बताया कि नार्को के लिए दोनों आरोपियों ने अपनी सहमति भी स्वेच्छा से दी है. 

पहले भी हो चुका है टेस्ट 
इसके पहले बीते 16 अगस्त को सीबीआई जेल में बंद आरोपी लखन वर्मा और राहुल वर्मा का नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने के लिए कोर्ट के आदेश पर गुजरात लेकर गई थी. टेस्ट के बाद भी सीबीआई को इस मामले में कुछ विशेष सुराग नहीं मिला था.

आखिर कैसे हुई जज की मौत
बता दें कि, 28 जुलाई 2021, दिन- बुधवार, समय- सुबह 5 बजे. जज उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक कर अपने घर की ओर लौट रहे थे. सड़क पूरी तरह से सूनसान थी. जज साहब सड़क के किनारे एकदम बाईं ओर टहल रहे थे. उसी समय वहां पीछे से एक ऑटो रिक्शा आया. ऑटो रिक्शा सड़क के बीचों बीच सीधे चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऑटो रिक्शा जज उत्तम आनंद की तरफ मुड़ गया और उन्हें टक्कर मार दी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी. सीबीआई इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर छानबीन कर रही है. 

ये भी पढ़ें:

Dhanbad Mosque: जमीन में लगी आग के चलते मस्जिद जमींदोज, जानें- सबसे हैरान करने वाली बात 

Corona Omicron Variant: झारखंड में तबाही मचा सकता है कोरोना का नया वेरिएंट, भारी पड़ सकती है ये लापरवाही 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget