एक्सप्लोरर

Corona Omicron Variant: झारखंड में तबाही मचा सकता है कोरोना का नया वेरिएंट, भारी पड़ सकती है ये लापरवाही 

Jharkhand News: झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. हाल ये है कि कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन अब तक झारखंड में उपलब्ध नहीं है.

Jharkhand Coronavirus News Variant: कोरोना वायरस (Coronavirus) के ओमिक्रॉन (Omicron) वेरिएंट ने झारखंड सरकार की चिंता बढ़ा दी है. ये चिंता इसलिए भी है क्योंकि झारखंड में कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट की टेस्टिंग की कोई सुविधा नहीं है. हाल ये है कि कोरोना के नए वेरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन अब तक झारखंड में उपलब्ध नहीं है. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भी इसकी सुविधा नहीं है. राज्य में टीकाकरण की रफ्तार भी सुस्त है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) ने कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए है. मंत्री ने ये भी कहा है कि कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत हैं. 

बरती जा रही है सतर्कता 
गौरतलब है कि, कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर पूर्वी सिंहभूम (East Singhbhum) जिले में खास अलर्ट जारी किया गया है. यहां विदेशों से सबसे अधिक लोग आते हैं इसलिए जिले में सख्ती भी बढ़ा दी गई है. पूर्वी सिंहभूम जिले में देश के विभिन्न राज्यों से लोग पहुंचते हैं. इसी को देखते हुए बस स्टैंड और टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की जा रही है. यात्रियों की जांच के साथ-साथ उनका पता भी लिया जा रहा है. 

उठाए गए एहतियाती कदम
गौरतलब है कि, कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरों के मद्देनजर झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं. एयरपोर्ट (Airport) और रेलवे स्टेशनों (Railway Station) पर यात्रियों की जांच के लिए निगरानी टीमों की तैनाती की गई है साथ ही पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह (Arun Kumar Singh) ने सभी उपायुक्तों को अलर्ट जारी करते हुए दक्षिण अफ्रीका समेत 12 हाई रिस्क देशों से लौटने वाले सभी लोगों की पहचान कर कोरोना टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं. 

बरती जा रही है विशेष चौकसी 
अपर मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए 12 हाई रिस्क वाले देशों से आने वाले सभी लोगों को एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने को कहा है. इनमें दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग, इजरायल सहित यूरोपीय संघ के देश शामिल हैं. इन देशों से आने वाले प्रत्येक यात्री के लिए 7 दिनों के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य करने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: एक सपने की वजह से बची जान, जानें- 4 दिनों तक कोयले की खदान में फंसे मजदूरों के जिंदा बच निकलने की दास्तान 

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भी दिखेगा चक्रवाती तूफान 'जवाद' का असर, मौसम में होगा ये बदलाव  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
UP में इस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे CJP चीफ अभिजीत दीपके? BJP नेता ने कर दिया यह दावा
Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget