एक्सप्लोरर

Dhanbad Mosque: जमीन में लगी आग के चलते मस्जिद जमींदोज, जानें- सबसे हैरान करने वाली बात 

Jharkhand News: धनबाद (Dhanbad) में जमीन में लगी आग के चलते तेज आवाज के साथ मस्जिद धंस गई और उसका एक बड़ा हिस्सा जमीन की बड़ी दरारों में समा गया. लोगों में इसे लेकर गुस्सा है. 

Dhanbad Mosque Demolished: झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में कोयला खदानों (Coal Mines) में लगी आग (Fire) और खोखली होती जमीन के चलते भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के सिजुआ क्षेत्र में मोदीडीह कोयला खनन क्षेत्र में एक मस्जिद (Mosque) अचानक जमींदोज हो गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. दुर्घटना से लगभग 2 घंटे पहले यहां नमाज के लिए 100 से अधिक लोग इकट्ठा हुए थे. इस हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं और इसके लिए यहां आउटसोर्सिंग पर कोयला खनन का काम करनेवाली कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. 

लगातार हो रहे हैं हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ मस्जिद धंसी और उसका एक बड़ा हिस्सा जमीन की बड़ी दरारों में समा गया. बस्ती के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए. इस इलाके को पहले ही खतरनाक क्षेत्र के तौर पर बीसीसीएल चिन्हित कर चुकी है. कोयला खनन क्षेत्र में वर्षों से लगी आग की वजह से यहां जमीन के नीचे का तापमान बहुत अधिक है. ध्वस्त हुई मस्जिद की दीवारों में पहले से दरारें पड़ चुकी थीं. लगभग 3 साल पहले यहां की जमीन में विस्फोट भी हुआ था. जमीनी आग के चलते मोदीडीह का काली मंदिर भी पहले जमींदोज हो चुका है. यहां एक छोटी मस्जिद भी इन्हीं कारणों से ध्वस्त हो चुकी है. 

केंद्र की टीम कर चुकी है दौरा 
इस इलाके की ऐसी समस्याओं को लेकर बीसीसीएल कार्यालय के समक्ष स्थानीय लोगों ने कई बार प्रदर्शन किया है. पिछले सितंबर महीने में केंद्र से आई एक टीम ने भी इस इलाके का सर्वे किया था. भू-धसान क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर बसाने और इसमें आ रही अड़चनों के संबंध में जानकारी भी ली थी.

पुलिस कर रही है मामले की जांच 
लोगों का आरोप है कि आउटसोसिंर्ग कंपनी की लापरवाही और बीसीसीएल प्रबंधन की अनदेखी की कारण ऐसी घटना हुई है. भविष्य में इससे भी बड़ी दुर्घटना ना हो जाए, इसके लिए आउटसोसिंर्ग का काम बंद कराना जरूरी है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि मामलो की जांच की जा रही है और मौके पर बीसीसीएल के अधिकारी भी स्थिति का मुआयना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Corona Omicron Variant: झारखंड में तबाही मचा सकता है कोरोना का नया वेरिएंट, भारी पड़ सकती है ये लापरवाही 

Jharkhand: एक सपने की वजह से बची जान, जानें- 4 दिनों तक कोयले की खदान में फंसे मजदूरों के जिंदा बच निकलने की दास्तान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget