एक्सप्लोरर

क्या झारखंड में चिराग पासवान की LJP लड़ेगी विधानसभा चुनाव? केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रमुख ने रुख किया साफ

Chirag Paswan News: झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है. हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं.

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर धीरे-धीरे सियासी हलचल और बढ़ती जा रही है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भी राज्य में विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. खुद पार्टी प्रमुख चिराग पासवान ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ किया है. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेगी या फिर अकेले ही मैदान में उतरेगी.

रांची में मीडिया से बातचीत में झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है. हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं.''

झारखंड में LJP का मज़बूत जनाधार- चिराग पासवान

उन्होंने आगे कहा, ''जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है. झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है. पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है. 

गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने पर चर्चा जारी- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा. मुझे लगता है कि जब तक अधिसूचना आएगी, तब तक इसे भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा.'

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार (28 सितंबर) को घोषणा की कि थी भारतीय जनता पार्टी (BJP) झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और जनता दल (यूनाइटेड) के साथ मिलकर लड़ेगी.

बता दें कि झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. उम्मीद की जा रही है कि निर्वाचन आयोग की ओर से जल्द ही चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: झारखंड में BJP ने तय किया सभी 81 सीटों का प्लान, आजसू इतनी सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप
झारखंड के चाईबासा में ‘दृश्यम’ जैसी वारदात! घर के अंदर दफन मिली महिला की लाश, पति पर आरोप

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget