एक्सप्लोरर

झारखंड में BJP ने तय किया सभी 81 सीटों का प्लान, आजसू इतनी सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP और AJSU के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है. आजसू को करीब 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर देर रात तक चली बैठक में ये तय हो गया है कि आजसू कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

माना जा रहा है कि आजसू को 11 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का मौका मिलेगा. हालांकि, ये कौन सी सीटें हो सकती हैं, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है. अगले एक-दो दिन में आधिकारिक रूप से सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी. 

2019 में बीजेपी-आजसू ने अलग-अलग लड़ा था चुनाव
बता दें कि 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी और आजसू ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. क्योंकि दोनों के बीच सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी. तब अकेले आजसू ने 52 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था. जिसका नुकसान दोनों पार्टियों को ही भुगतना पड़ा था. जिसकी वजह से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सरकार बनाई और बीजेपी को विपक्ष की भूमिका निभानी पड़ी.

2019 के चुनावों से सीख लेते हुए दोनों पार्टियों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन किया, जिसका फायदा भी दोनों पार्टियों को मिला. बीजेपी ने झारखंड की 13 लोकसभा सीटों पर और आजसू ने एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था. जिसमें से बीजेपी ने आठ और आजसू ने एक सीट पर जीत दर्ज की. 

सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही बीजेपी
अभी वर्तमान में झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है कांग्रेस और राजद उनके सहयोगी दल है. ऐसे में सोरेन सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत लगा रही है. झारखंड में सरकार बनाने के लिए बीजेपी के कई केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश में सभाएं करनी भी शुरू कर दी है. वो लगातार हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोल रहे है. बीजेपी आदिवासियों की सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में भाकपा माओवादी को झटका, 10 लाख का इनामी नक्सली मुख्यधारा में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget