एक्सप्लोरर

शराब बंदी के लिए व्यापारियों की अनूठी पहल, लाल चौक में लगाया बोर्ड, पर्यटकों से क्या है अपील?

Jammu Kashmir News: व्यापारियों का कहना है कि शराब के नशे में पर्यटकों का हुड़दंग कश्मीर का नाम खराब करता है. इसलिए बोर्ड लगाकर व्यापारी संघ ने पर्यटकों से अपील की है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है. व्यापारी संघ ने सेंट्रल लाल चौक में अलग-अलग जगहों पर बोर्ड लगाए हैं. बोर्ड में पर्यटकों का स्वागत करते हुए शराब, नशीली दवाओं और धूम्रपान से बचने का आग्रह किया गया है. व्यापारी संघ के अध्यक्ष बिलाल अहमद ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन सभी के लिए परेशानी का सबब बनता है. उन्होंने कहा, "हमने कई पर्यटकों को नशे में धुत होकर परिवार के साथ दुर्व्यवहार करते देखा है. कई बार माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं."

बिलाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर हुड़दंग की तस्वीरें आने से कश्मीर का नाम खराब होता है. एक अन्य व्यापारी उमर अहमद ने भी बिलाल की राय का समर्थन किया. उन्होंने बताया कि निश्चित रूप से लाल चौक अब प्रसिद्ध पर्यटक केंद्र बन गया है. नशे में पारिवारिक सदस्यों के साथ अभद्रता कश्मीर की खराब छवि बना रही हैं. उन्होंने कहा, "शराब से बचना बेहतर है. शराब समुदाय के लिए हानिकारक है."

लाल चौक में व्यापारी संघ का बोर्ड

बोर्ड में लिखा गया है, "प्रिय पर्यटकों, आपका स्वागत है! हम आपको धरती पर हमारे स्वर्ग की खूबसूरती का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं, ताकि आप एक यादगार और आनंददायक यात्रा कर सकें. हम आपसे विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप अपने परिवार से प्यार करें और उनका ख्याल रखें. कृपया शराब, नशीली दवाओं, सड़कों पर थूकने और धूम्रपान से बचें. हमारी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें."

पर्यटकों से क्या किया गया है आग्रह

ट्रेडर्स फेडरेशन के सचिव शिराज अहमद ने कहा कि बोर्ड लगाकर पर्यटकों से अपील का निर्णय पुलिस-पब्लिक मीटिंग के बाद लिया गया. पुलिस ने नशीली दवाओं और शराब विरोधी अभियानों में स्थानीय भागीदारी पर जोर दिया.  शिराज ने कहा, "लाल चौक एक पर्यटन क्षेत्र है. अक्सर पर्यटक घूमने आते हैं. हम इस समाज का हिस्सा हैं. इसलिए हम अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं."

ये भी पढ़ें- 'शराब से जीवन और परिवार हो रहा बर्बाद', PDP चलाएगी हस्ताक्षर अभियान, क्या बोलीं इल्तिजा मुफ्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget