एक्सप्लोरर

उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी में लगाई सेंध, इस बड़े नेता ने थामा NC का दामन

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस का कुनबा चुनाव करीब आते आते बढ़ता दिख रहा है. आज ही दो नेताओं ने नेशनल कॉन्फ्रेंस ज्वाइन की है.

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल देखा जा रहा है. यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस ने पीडीपी और अपनी पार्टी में सेंध लगा दी है. महबूबा मुफ्ती की पार्टी के नेता एडवोकेट सैयद रियाज खावर ( Syed Riyaz Ahmed Khawar) ने उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की मौजूदगी में नेशनल कॉन्फ्रेंस ज्वाइन कर ली. वहीं, अपनी पार्टी के पुलवामा के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद बट (Riyaz Ahmed Bhat) को भी उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर में एक कार्य़क्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सदस्यता दिलाई.

इस मौके पर उमर अब्दुल्ला  ने कहा, ''आगे जो लड़ाने हमने लड़नी है वह अकेली मेरी लडा़ई नहीं है. अगर हमने जम्मू कश्मीर के साथ जो जुल्म हुआ है उसे दुरुस्त करना है तो उसका फायदा केवल मुझे नहीं होगा बल्कि इसका फायदा यहां के हर निवासी को होगा. यह लड़ाई मिलकर जम्मू कश्मीर की रियासत के लिए लड़ रहे हैं. इसलिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया.''

कांग्रेस से हाथ मिलाना नहीं था आसान- उमर
अब्दुल्ला ने कहा, ''हमारे लिए कांग्रेस से हाथ मिलाने का फैसला इतना आसान नहीं था. हमने उन सीटों को कुर्बान किया जहां हम जानते थे कि हम ही चुनौती दे सकते हैं क्योंकि हम चाहते थे कि बीजेपी के खिलाफ खासकर जम्मू के निचले इलाकों में कांग्रेस और हम मिलकर उन ताकतों का मुकाबला करें, तभी हमने कुछ सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस की झोली से निकलाकर कांग्रेस को दे दी. उसका असर भी दिखा कि गुलाब नबी आजाद साहब ने कैम्पेन करने से मना कर दिया और अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि मैदान में रहना चाहते हैं तो रहो, मैदान छोड़ना चाहते हैं तो छोड़ दो.''

हमारी सरकार आने पर हटाएंगे पीएसए- उमर अब्दुल्ला
उमर ने कहा कि मुश्किलें हमने बहुत झेली हैं. नौजवानों को सताया गया और तंग किया गया. कानून का इस्तेमाल किया गया. हमारे जेल भर गए और जब जेल भर गए तो नौजवानों को दूसरे राज्यों की जेलों में रखने का काम किया. अंधाधुंध पीएसए का इस्तेमाल हुआ. हमने ये वादा किया है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार आएगी तो पीएसए का कानून हटा देंगे. ताकि इसके गलत इंस्तेमाल की गुंजाइश ना रहे. 

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir: बीजेपी में टिकट बंटवारे को लेकर थम नहीं रहा विवाद, अब इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
चिनाब नदी का बढ़ा जलस्तर, चट्टान पर फंसे युवकों किया रेस्क्यू
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
कश्मीर: बिजली दरों में बढ़ोतरी से भड़का विपक्ष, उमर अब्दुल्ला सरकार पर निशाना
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget