एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के तीन सांसदों का जिक्र कर मीरवाइज उमर फारूक का बड़ा बयान, 'इन्होंने लोगों की...'

Mirwaiz Umar Farooq News: हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा कि बहुत कम सांसदों ने और अधिकतर विपक्ष ने युद्ध के मानवीय पहलू, लागत और जम्मू कश्मीर से उसके संबंध के बारे में बात की.

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार (01 अगस्त) को केंद्र से नयी दिल्ली और जम्मू कश्मीर के बीच 'दिल की दूरी' को बातचीत के जरिए सुलझाने का आग्रह किया और कहा कि हिंसा या बल प्रयोग से मुद्दों का समाधान नहीं हो सकता. यहां ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए लोगों को संबोधित करते हुए मीरवाइज ने संसद में कश्मीर के सांसदों के एकजुट रुख का भी स्वागत किया. उन्होंने जम्मू कश्मीर के तीन सांसदों का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों की भावनाओं को व्यक्त किया.

उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले संसद में पहलगाम की जघन्य घटना के बाद भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बहस हुई थी. युद्ध, उसके उद्देश्य और सफलता-असफलता के बारे में भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अलग-अलग विचार रखे गए थे. 'उन्होंने कहा कि बहुत कम सांसदों ने और अधिकतर विपक्ष ने युद्ध के मानवीय पहलू, उसकी लागत और जम्मू कश्मीर से उसके संबंध के बारे में बात की, 'जो उस समय की मानसिकता और मनोदशा को दर्शाता है.''

जम्मू कश्मीर के तीन सांसदों का मीरवाइज ने किया जिक्र

हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज ने आगे कहा, ''जम्मू कश्मीर के तीन सांसद (मियां अल्ताफ, इंजीनियर राशिद और आगा रूहुल्लाह) ही ऐसे थे जिन्होंने 'मूल समस्या और वर्तमान बहस के केंद्र में लोगों की गहरी चिंताओं और दुर्दशा को उजागर किया.

देखकर अच्छा लगा कि कश्मीर मसले पर सभी एकमत हैं- मीरवाइज

मीरवाइज उमर फारूक ने ये भी कहा, ''तीनों सांसद 'जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों को छीने जाने और बेदखल किए जाने' के बारे में दर्द के साथ बोल रहे थे और जम्मू कश्मीर के लोगों की भावनाओं को व्यक्त कर रहे थे, जिसके बारे में हम हमेशा से बात करते रहे हैं. यह देखकर अच्छा लगा कि इन मामलों पर सभी एकमत हैं.''

बता दें कि संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सांसद इंजीनियर राशिद, मियां अल्ताफ और आगा रूहुल्लाह ने जोरदार तरीके से अपनी बात रखी थी. इंजीनियर राशिद ने पहलगाम की घटना को पूरी इंसानियत का कत्ल बताया था. उन्होंने ये भी कहा था कि कश्मीर मसले का हल जम्मू कश्मीर के लोगों के पास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget