एक्सप्लोरर

CM उमर अब्दुल्ला ने फिर किया पहलगाम हमले का जिक्र, बोले- 'कश्मीर अब भी पर्यटकों से खाली नहीं'

Jammu-Kashmir News: पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को झटका जरूर लगा, लेकिन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर खाली नहीं है. उन्होंने गुजरात में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक बार फिर पहलगाम हमले और जम्मू कश्मीर में उसके असर पर अपनी राय रखी है. गुजरात दौरे पर गए उमर अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत में गुरुवार (31 जुलाई) को कहा कि भले ही 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले ने पर्यटन उद्योग पर असर डाला हो, लेकिन कश्मीर अभी भी पर्यटकों से खाली नहीं है. 

वे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को फिर से सक्रिय करने के मकसद से गुजरात दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और नर्मदा बांध का दौरा किया और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट और अटल ब्रिज पर सुबह की सैर करते नजर आए.

हमले के बाद लोग रातों-रात कश्मीर छोड़ गए- उमर अब्दुल्ला 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में स्वीकार किया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद राज्य में पर्यटन को तगड़ा झटका लगा. इस हमले में गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 26 पर्यटकों की मौत हुई थी, जिससे घाटी में डर का माहौल बन गया था.

उन्होंने कहा, “हम इस सच्चाई से आंखें नहीं मूंद सकते कि उस हमले ने व्यस्त पर्यटन सीजन की शुरुआत में सब कुछ बदल दिया था. लोग रातोंरात कश्मीर छोड़ गए थे.”

पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश जारी- उमर अब्दुल्ला 

हालांकि उमर अब्दुल्ला ने यह भी स्पष्ट किया कि कश्मीर पूरी तरह खाली नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग के लोग निराश होकर बैठे नहीं हैं, बल्कि राज्य में फिर से पर्यटकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश जारी है.

उन्होंने कहा, “लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा के लिए कश्मीर पहुंच चुके हैं. हम गुजरात इसलिए आए हैं ताकि यह संदेश दे सकें कि कश्मीर अब भी एक सुरक्षित और सुंदर पर्यटन स्थल है,”

उन्होंने अपने गुजरात दौरे की सराहना करते हुए कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और साबरमती रिवरफ्रंट जैसे मॉडल जम्मू-कश्मीर में भी अपनाए जा सकते हैं. उमर ने बताया कि वे चाहते हैं कि देश के अन्य हिस्सों से लोग डर के बजाय भरोसे के साथ कश्मीर आएं.

उन्होंने दोहराया कि पर्यटन केवल उद्योग नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की पहचान और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे फिर से खड़ा करना सबकी जिम्मेदारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget