एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में फिर भूस्खलन, 9 दिनों से यात्रा निलंबित, कटरा बेस कैंप सुनसान

Vaishno Devi Yatra Suspended: माता वैष्णो देवी की यात्रा निलंबित है. 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के निकट मंदिर के पुराने मार्ग पर बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था. इसके बाद यात्रा को निलंबित कर दिया गया था.

जम्मू के त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा बुधवार (3 सितंबर) को नौवें दिन भी स्थगित है. इस बीच मंदिर जाने के ट्रैक पर समर प्वाइंट में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुआ. हालांकि, घटना के समय कोई तीर्थयात्री मौजूद नहीं था, इसलिए किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई घायल हुआ.

रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर हुए भूस्खलन और भारी बारिश को देखते हुए एहतियातन अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्थाएं भी खाली करा दी हैं.

कटरा बेस कैंप सुनसान

वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा निलंबित रहने की वजह से श्रद्धालुओं की अनुपस्थिति में कटरा बेस कैंप पूरी तरह सुनसान दिखाई दे रहा है. 


वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में फिर भूस्खलन, 9 दिनों से यात्रा निलंबित, कटरा बेस कैंप सुनसान

मौसम विभाग ने बुधवार (3 सितंबर) को बताया कि वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर में पिछले 24 घंटों के दौरान 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी, जो जम्मू क्षेत्र में सबसे अधिक है.

26 अगस्त को हुआ था बड़ा हादसा

वैष्णो देवी की तीर्थयात्रा 26 अगस्त को रोक दी गई थी. हालांकि मंदिर खुला है और इसके पुजारी रोज प्रार्थना तथ अनुष्ठान कर रहे हैं. 26 अगस्त को अर्धकुंवारी के निकट पुराने मार्ग पर बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ था. इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे.


वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में फिर भूस्खलन, 9 दिनों से यात्रा निलंबित, कटरा बेस कैंप सुनसान

तीर्थयात्रा स्थगित होने के कारण कटरा पहुंच चुके कुछ तीर्थयात्री ‘दर्शनी ड्योढ़ी’ (मंदिर के रास्ते का मुख्य प्रवेश द्वार) पर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. महाराष्ट्र के नागपुर से आए श्रद्धालु प्रमोद ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘मैंने मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए करीब तीन महीने पहले विमान, ट्रेन और होटल की टिकटें बुक कराई थीं. लेकिन तीर्थयात्रा स्थगित है, इसलिए मैं घर लौटने से पहले यहीं (दर्शनी ड्योढ़ी) से पूजा-अर्चना कर रहा हूं.’’

कब यात्रा होगी शुरू?

लगातार बारिश के कारण नदियों और नालों, बाणगंगा नदी में जलस्तर बढ़ गया है. बाणगंगा जम्मू से गुजरती है. अधिकारियों ने कहा कि यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय तब लिया जाएगा जब स्थिति में सुधार होगा और पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर तक 12 किलोमीटर लंबे दोहरे मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए अवरोध हटा दिया जाएगा.


वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में फिर भूस्खलन, 9 दिनों से यात्रा निलंबित, कटरा बेस कैंप सुनसान

कोविड-19 प्रतिबंधों के बाद से यह अब तक का सबसे लंबा समय है जब यात्रा निलंबित रही है. साल 2024 में लगभग 95 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी की पूजा की. यानि औसतन प्रति दिन 26,027. वित्त वर्ष 2024-25 (जनवरी तक) में 172 करोड़ रुपये श्रद्धालुओं ने दान किए. 

Input By : पीटीआई-भाषा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
तवी और चेनाब के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने पुल पर वाहनों के खड़े होने पर लगाई रोक
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
जम्मू-कश्मीर: राजौरी के स्कूल को थी बम से उड़ाने की साजिश, बम निरोधक दस्ते ने IED को किया निष्क्रिय
Vaishno Devi Yatra: तीसरे दिन भी स्थगित रही माता वैष्णो देवी की यात्रा, बारिश बनी बाधा; कटरा में रोके गए श्रद्धालु
तीसरे दिन भी स्थगित रही माता वैष्णो देवी की यात्रा, बारिश बनी बाधा; कटरा में रोके गए श्रद्धालु

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget