एक्सप्लोरर

जम्मू में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 26,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ मंदिर में किए दर्शन

Amarnath Yatra 2025: कड़ी निगरानी के बीच दो दिनों में 26,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दो दिनों में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं.

Jammu News: अभूतपूर्व सुरक्षा उपायों और कड़ी निगरानी के बीच दो दिनों में 26,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दो दिनों में पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं. शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालतल का दौरा कर यहां पर बने नए यात्री भवन का उद्घाटन किया. 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार शाम 7 बजे तक 14,515 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर के दर्शन किए. इनमें 11,440 पुरुष, 2,426 महिलाएं, 91 बच्चे, 221 साधु, 9 ट्रांसजेंडर श्रद्धालु और सुरक्षा बलों के 328 जवान शामिल हैं. गुरुवार को 12,348 तीर्थयात्रियों ने मंदिर के दर्शन किए, जिससे दो दिनों में कुल श्रद्धालुओं की संख्या 26,863 हो गई. 

इस बीच, शुक्रवार सुबह जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ 6,411 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था गंदेरबल के बालटाल और अनंतनाग के पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में पहुंच गया है.

यात्रियों में महिला, पुरुष के साथ साधु-साध्वी भी शामिल

अधिकारियों ने बताया कि जत्था 291 वाहनों में सवार होकर गया, जिसमें 130 बसें, 46 मध्यम मोटर वाहन (एमएमवी), 113 हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) और 2 दोपहिया वाहन शामिल थे. सभी वाहन कड़ी सुरक्षा घेरे में थे. तीसरे जत्थे में 4,723 पुरुष, 1,071 महिलाएं, 37 बच्चे, 487 साधु और 93 साध्वी शामिल थे. इनमें से 2,789 तीर्थयात्री बालटाल की ओर रवाना हुए, जबकि 3,622 ने पहलगाम मार्ग चुना.

गौरतलब है कि इस वर्ष की तीर्थयात्रा के लिए 350,000 से अधिक तीर्थयात्री पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जम्मू में 34 ठहरने के केंद्र बनाए गए हैं.

तीर्थयात्रियों को ट्रैकिंग और सुरक्षा के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं और मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा के लिए 12 काउंटर भी बनाए गए हैं. 38 दिन की यह यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 9 अगस्त को समाप्त होगी.

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 2025: सांबा में चिची माता मंदिर में विशेष पूजा, यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget