एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कौन थे? सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. इनमें से दो आतंकियों कि पहचान हुई है. दोनों कई आतंकी वारदातों को अंजाम दे चुके थे.

Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मंगलवार (13 मई) को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी. सुरक्षाबलों ने लश्कर ए तैयबा (एलईटी) के टॉप कमांडर आतंकी शाहिद कुट्टे समेत 3 आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया. 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को शुकरू केलर इलाके में आतंकियों के मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी और एनकाउंटर शुरू हो गया.

इसी दौरान तीन आतंकी मारे गए. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो आतंकी शाहिद कुट्टे और अदनान शफी एलईटी से जुड़े थे. एक की पहचान नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा इलाके का रहने वाला कुट्टे मार्च 2023 में आतंकवादी ग्रुप में शामिल हुआ था. वो ग्रेड ए आतंकवादी और संगठन का शीर्ष कमांडर था.

कितना खूंखार था शाहिद कुट्टे?

कुट्टे 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर के डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में भी शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे.

अधिकारी ने कहा कि कुट्टे 18 मई 2024 को हीरपोरा में बीजेपी के सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी शामिल था. उन्होंने कहा कि पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद कुट्टे के घर को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया था.

अदनान शफी था ग्रेड सी का आतंकी

वहीं शोपियां के वंदुना मेल्होरा इलाके का निवासी शफी अक्टूबर 2024 में एलईटी में शामिल हुआ था और वह ग्रेड सी का आतंकवादी था. अधिकारी ने बताया कि वह 18 अक्टूबर 2024 को शोपियां के वाची में गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था. 

जिस जगह पर मुठभेड़ हुई, वह तीन जिलों बडगाम, कुलगाम और पुंछ का बॉर्डर है. मुठभेड़ स्थल के पास तीन पर्यटक स्थल हैं. इनमें बडगाम का यूस्मर्ग, कुलगाम का अहरबल और पुंछ का पीर की गली इलाका शामिल है.

बता दें कि सुरक्षाबलों को इन दिनों पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की तलाश है. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 4 से 5 आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई.

इन आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. सैकड़ों लोगों से पूछताछ हो चुकी है, लेकिन ये आतंकी पहुंच से बाहर हैं. शोपियां में आज ही आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं.


जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कौन थे? सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

आतंकियों के बारे में जानकारी देने वालों को 20 लाख रुपये ईनाम दिए जाने का ऐलान किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर: सेब बागानों को नुकसान, भारी बारिश का अलर्ट
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
शहीदों को नमन: कठुआ में निकली पदयात्रा, देशभक्ति के रंग में दिखे अधिकारी और नागरिक
Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget