एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर की नई उमर सरकार को LG ने दिया भरोसा- 'ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जो...'

Jammu Kashmir LG Manoj Sinha: LG मनोज सिन्हा ने कहा, 'मैं चार साल से जम्मू-कश्मीर में हूं और बहुत काम हुआ है और अब और भी बहुत कुछ किया जाना है. मुझे किसी भी खींचतान की उम्मीद नहीं है.'

Jammu Kashmir New CM: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार का गठन हो गया है. इससे पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि उमर अब्दुल्ला की सरकार के साथ किसी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बनने देंगे. उन्होंने बताया कि नव निर्वाचित विधानमंडल और राजभवन के बीच संबंध कैसे होंगे. मनोज सिन्हा ने कहा, 'अब जबकि जनता ने जनादेश दे दिया है, निर्वाचित प्रतिनिधियों को जम्मू-कश्मीर के लोगों से शांति, समृद्धि और विकास के अपने वादों को पूरा करना चाहिए. इस लक्ष्य को पूरा करने में मेरा पूरा समर्थन नई सरकार के साथ रहेगा.'

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में मनोज सिन्हा से सवाल किया गया कि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में एलजी और सीएम के बीच लगातार खींचतान देखी जाती है. सीएम अक्सर शिकायत करते हैं कि वे फैसला नहीं ले पा रहे हैं या नियुक्तियां नहीं कर पा रहे. जम्मू-कश्मीर में भी ऐसी कोई स्थिति बने से कैसे रोका जाएगा? इस सवाल के जवाब में मनोज सिन्हा ने कहा, "इन सभी से निपटा जा सकता है. हम मिलकर ऐसे मुद्दों को सुलझाएंगे."

मनोज सिन्हा ने कहा, "मैं चार साल से जम्मू-कश्मीर में हूं और बहुत काम हुआ है और अब और भी बहुत कुछ किया जाना है. मुझे इसकी (किसी भी खींचतान) की उम्मीद नहीं है और कम से कम मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगा, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो. मेरी तरफ से टकराव की कोई वजह नहीं होगी."

मनोज सिन्हा ने क्या कहा?
मनोज सिन्हा ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है. कई जगहों पर उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने आधी रात के बाद तक प्रचार किया. साथ ही जो मतदाता पहले भारत के बारे में बात नहीं करना चाहते थे, उन्होंने भी चुनाव में पूरे दिल से हिस्सा लिया और संविधान का समर्थन किया. दूसरी बात यह है कि तीन चरणों के मतदान के बाद एक भी बार दोबारा मतदान का आदेश नहीं दिया गया. धांधली का कोई आरोप नहीं लगा और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हिंसा मुक्त चुनाव था."

बता दें, नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन ने 48 सीटें जीतकर सरकार बनाई है. बुधवार (16 अक्टूबर) को उमर अब्दुल्ला ने सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ कैबिनेट के और पांच मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की. एलजी मनोज सिन्हा का यह इंटरव्यू शपथ ग्रहण से पहले का है. 

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर: शपथ ग्रहण से पहले गुलाम अहमद मीर बने विधायक दल के नेता, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
सर्जियो गोर का बयान: PAK में US राजनयिक तलब, CM बोले, 'अब यह...'
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित
जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा प्रभावित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget