एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: शपथ ग्रहण से पहले गुलाम अहमद मीर बने विधायक दल के नेता, कांग्रेस आलाकमान ने लगाई मुहर

Jammu Kashmir Politics: केसी वेणुगोपाल ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक अहमद कर्रा को लिखे पत्र में कहा, 'पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीर को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है.'

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण से एक दिन पहले मंगलवार (15 अक्तूबर) को कांग्रेस ने गुलाम अहमद मीर को केंद्र शासित प्रदेश में अपना विधायक दल का नेता नियुक्त किया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक अहमद कर्रा को लिखे पत्र में कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीर को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है.

बता दें, गुलाम अहमद मीर दूरू विधानसभा सीट से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की है. जम्मू कश्मीर कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक 11 अक्टूबर को श्रीनगर में हुई थी. इसमें विधायक दल के नेता को नामित करने का फैसला कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया था. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीर के नाम पर मुहर लगा दी है.

उमर अब्दुल्ला आज लेंगे शपथ
अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत के बाद अब्दुल्ला केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा दिन में साढ़े 11 बजे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में मंत्रियों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने मीडिया को बताया कि खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका आज शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रतिनिधि भी इस समारोह में शामिल होंगे. नई सरकार में कांग्रेस विधायकों के लिए मंत्री पद पर निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा लिया जाएगा. 

उमर अब्दुल्ला ने 11 अक्टूबर को सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया. उमर अब्दुल्ला को कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के विधायकों और कुछ निर्दलियों का भी समर्थन प्राप्त है.

ये भी पढ़ें- 'एलजी से हमारे रिश्ते बहुत अच्छे रहेंगे', नई सरकार के शपथ से पहले बोले फारूक अब्दुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
उमर अब्दुल्ला के भाषण पर सुनील शर्मा का निशाना, बताया 'भ्रमित' करने वाला
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला
'1947 का फैसला...', 15 अगस्त पर PoJK के हालात पर बोले CM उमर अब्दुल्ला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget