एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में नए साल की पहली कैबिनेट बैठक, इन परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर की चुनी हुई सरकार साल 2025 की पहली कैबिनेट बैठक जम्मू में आयोजित करेगी. बैठक में आबकारी नीति-2025 के साथ संरक्षण परियोजना जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

Omar Abdullah Cabinet Meeting: केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू कश्मीर की चुनी हुई सरकार साल 2025 की पहली बैठक करने जा रही है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में यह बैठक सोमवार को जम्मू के नागरिक सचिवालय में होगी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में जम्मू कश्मीर आबकारी नीति-2025 पर मुहर लगने के साथ ही जम्मू कश्मीर वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम, 2017 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है.

एबीपी न्यूज़ को सूत्रों ने बताया है कि साल की पहली कैबिनेट बैठक में जम्मू कश्मीर में स्तर 6 के सभी सरकारी पदों के लिए मौखिक परीक्षा, साक्षात्कार, मौखिक परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया को भी समाप्त किया जा सकता है.

इन नीतियों को अपनाए जाने पर होगी चर्चा 
सूत्रों ने यह भी बताया कि इस बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों, पारिवारिक पेंशन भोगियों को देय महंगाई भत्ते की दरों में संशोधन के प्रस्ताव के अलावा भारतीय दंत चिकित्सा परिषद के मानदंडों के अनुरूप सरकारी डेंटल कॉलेज श्रीनगर, इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कॉलेज जम्मू में त्रि-स्तरीय संकाय संरचना की नीति को अपनाए जाने पर चर्चा होगा.

इन परियोजनाओं को भी मिल सकती है मंजूरी 
श्रीनगर के अच्छन डंपिंग साइट पर पहले से ही जमा 11 लाख मीट्रिक टन अपशिष्ट के जैव-खनन और जैव-उपचार के माध्यम से डंप साइट उपचार के लिए 60.55 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना के प्रस्ताव और राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना के तहत 92.10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर कटरा शहर में बाणगंगा नदी के प्रदूषण निवारण और संरक्षण परियोजना को भी मंजूरी मिल सकती है.

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट बैठक को एक बार अंतिम रूप दिए जाने के बाद, निर्णयों को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें: जम्मू और कठुआ से 5 ड्रग्स तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, काले धंधे में मां-बेटे भी थे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कई जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
श्री माता वैष्णो देवी में नकली पौनी पालकी ऑपरेटरों पर एक्शन, 2 गिरफ्तार
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget