एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: सुरेंद्र चौधरी को लेकर की गई उमर अब्दुल्ला की भविष्यवाणी हुई सच, चुनावी रैली में कही थी ये बात

Jammu Kashmir News: उमर अब्दुल्ला ने विजयपुर में एक चुनावी रैली की थी. इस रैली में उन्होंने वोट तो पार्टी उम्मीदवार राजेश पंगोत्रा के लिए मांगे थे, लेकिन तारीफ सुरेंद्र चौधरी की थी.

Jammu Kashmir News: नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना को नौशेरा विधानसभा सीट से 7,819 वोटों से हारने वाले सुरेंद्र चौधरी को जम्मू कश्मीर का डिप्टी सीएम बनाया गया है. इस बीच अब चुनाव प्रचार के दौरान उमर अब्दुल्ला द्वारा सुरेंद्र चौधरी को लेकर की गई भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल, बात 27 सितंबर 2024 की है. जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न हो गए थे और इसी चरण में सुरेंद्र चौधरी की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया था. इसी बीच उमर अब्दुल्ला ने जम्मू के विजयपुर में एक चुनावी रैली की थी. इस चुनावी रैली में उमर अब्दुल्ला ने वोट तो पार्टी उम्मीदवार राजेश पंगोत्रा के लिए मांगे थे, लेकिन मंच से उन्होंने सुरेंद्र चौधरी की जमकर तारीफ की थी.

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा था?
इस रैली में उमर अब्दुल्ला ने कहा था कि "हमारे बीच सुरेंद्र चौधरी बैठे हैं जिन्हें फिलहाल कम लोग जानते हैं, लेकिन चुनावी नतीजे के बाद ये प्रदेश के सबसे चर्चित चेहरा होंगे." उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि "इसी सुरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के अध्यक्ष रविंद्र रैना को हराया है." इसके बाद यह बात आठ अक्टूबर को नतीजे में सच साबित हुई.

कहा जा रहा है कि, सुरेंद्र चौधरी को डिप्टी सीएम बनाकर न सिर्फ उमर अब्दुल्ला ने अपने मंत्रिमंडल में जम्मू रीजन को सही प्रतिनिधित्व दिया है, बल्कि इसके पीछे कई राजनीतिक मतलब भी हैं. दरअसल सुरेंद्र चौधरी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को हराया है और वह इन चुनाव से पहले ही बीजेपी छोड़कर नेशनल कांफ्रेंस में आए थे. सुरेंद्र चौधरी ने अपने राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की और फिर उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस का दामन थामा.

नेशनल कॉन्फ्रेंस में कुछ समय बिताने के बाद सुरेंद्र चौधरी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ज्वाइन की और फिर इसी पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया. वह पीडीपी का जम्मू में हिंदू चेहरा थे, लेकिन पार्टी से अनबन के चलते उन्होंने पीडीपी छोड़ बीजेपी का दामन थामा लिया था. कुछ समय बीजेपी में बिताने के बाद उन्होंने उमर अब्दुल्ला और फारूक अब्दुल्ला के सामने घर वापसी की और रैली में दावा किया कि अब वह मरते दम तक नेशनल कॉन्फ्रेंस में ही रहेंगे. 

सुरेंद्र चौधरी हमेशा से यह कहते रहे हैं कि नौशेरा में फारूक अब्दुल्ला का मुकाबला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं है और ना ही यहां अमित शाह का मुकाबला उमर अब्दुल्ला से है. वह दावा करते रहे हैं कि इस सीट पर मुकाबला रविंद्र रैना और सुरेंद्र चौधरी के बीच है. 

ये भी पढ़ें:

उमर अब्दुल्ला ने ली सीएम पद की शपथ, सरकार में जम्मू को क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget