एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में BJP की लिस्ट पर कार्यकर्ताओं ने काटा जमकर बवाल, दे डाली ये नसीहत

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में बीजेपी उम्मीदवार सूची से पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं. उनका आरोप है कि पार्टी ने स्थानीय नेताओं को नजरअंदाज किया है.

Jammu Kashmir BJP Candidate List: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और इसके लिए सोमवार को बीजेपी ने अपनी पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी की है, जिसमें 15 उम्मीदवारों के नाम हैं. अब लिस्ट जारी करने के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी साफ नजर आ रही है. दरअसल, उम्मीदवार सूची में जिन नेताओं के नाम का ऐलान किया गया है, उनसे जम्मू के बीजेपी कार्यकर्ता खुश नहीं हैं और इसी के चलते प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय के बाहर हंगामा कर रहे हैं.

जम्मू में बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता हंगामा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. पार्टी वर्कर्स का आरोप है कि आलाकमान ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर 'पैराशूट से आए' नेताओं को टिकट दिया है. 

'सबका मनमुटाव दूर करेंगे'- BJP प्रदेश अध्यक्ष
गौरतलब है कि रवींद्र रैना के ऑफिस के बाहर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को अपना कमरा लॉक करना पड़ा. अब विरोध के बाद उनका बयान भी सामने आया है. रवींद्र रैना ने कहा, "पार्टी के सम्मानित साथियों का हम सम्मान करते हैं. कार्यकर्ता की नराजगी दूर करना हमारा काम है. हर एक कार्यकर्ता की नराजगी दूर करना हमारा काम है. मैं सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात कर रहा हूं. पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री से भी मिल रहे हैं. सारी परेशानी का समाधान हमलोग मिल बैठ कर करेंगे. सभी का मनमुटाव दूर करेंगे." 

बीजेपी की दूसरी उम्मीदवार सूची जारी
इसी बीच बीजेपी ने दूसरी कैंडिडेट लिस्ट भी जारी कर दी है. पार्टी ने कोकरनाग विधानसभा सीट से चौधरी रोशन हुसैन गुज्जर को टिकट दिया है. अब पार्टी ने चुनाव के लिए कुल 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है.

बीजेपी ने वापस ली थी पहली लिस्ट 
दरअसल, बीजेपी ने सोमवार सुबह 44 कैंडिडेट्स की एक लिस्ट जारी की थी, जिसमें तीनों चरणों की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम थे. हालांकि, कुछ ही समय बाद पार्टी ने वो लिस्ट वापस ले ली और फिर नई सूची जारी की गई. बीजेपी की नई लिस्ट में केवल पहले चरण की 15 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया, बाकी सभी नाम वापस ले लिए गए. बताया जा रहा है कि बीजेपी के पहली लिस्ट से पार्टी के वे वरिष्ठ नेता नाराज चल रहे थे, जिनके टिकट कटे. उनके समर्थकों ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की थी. 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में BJP ने कितने मुस्लिम नेताओं को दिया टिकट? लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ से होटल और मकान जलमग्न; पर्यटकों का रेस्क्यू
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल
'हमारी पार्टी तोड़ने की कोशिश, विधायक को 30 करोड़ का ऑफर', CM उमर अब्दुल्ला के दावे से कश्मीर में सियासी भूचाल
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget