एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 27 अगस्त तक होंगे नामांकन, 18 सितंबर को वोटिंग

Jammu Kashmir Assembly Election 2024: पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. पहले चरण में 24 सीटों पर वोटिंग होगी जिसमें 16 सीटें कश्मीर घाटी और 8 सीटें जम्मू इलाके की है.

Jammu Kashmir Assembly Election 2024 News: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है. पहले चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के बाद से नामांकन होने शुरू हो जाएंगे. पहले चरण में अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम, रामबन, किश्‍तवाड़ और डोडा जिले की 24 सीट पर 18 सितंबर को वोटिंग होनी है. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में जिन 24 सीटों पर वोटिंग होनी है उनमें से 16 सीटें कश्मीर घाटी और 8 सीटें जम्मू इलाके की है. पहले चरण के लिए 27 अगस्त तक नामांकन भरे जा सकते हैं. वहीं संभावना है कि एक दो दिनों में पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दें.

10 साल बाद हो रहे हैं चुनाव
जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे. तब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, वहीं बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली थी. इसके अलावा कांग्रेस ने 12 और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 87 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे. इसलिए बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 44 सीटों की जरूरत थी, ऐसे में कोई भी पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंची थी. तब पीडीपी ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई. लेकिन बीजेपी ने 2018 में अपना समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई.

इसके बाद जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल द्वारा प्रशासित राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया. इसके बाद 5 अगस्त 2019 को बीजेपी की केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त किया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया. उसके बाद यूटी का प्रशासन एलजी और उनके सलाहकार के हाथों में है. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं.

वहीं बात करें लोकसभा चुनावों की तो जम्मू-कश्मीर की 5 लोकसभा सीटों में से दो सीटों पर बीजेपी, 2 सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार इंजीनियर राशिद ने जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, 'बातचीत के लिए माहौल बनाना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget