एक्सप्लोरर

जम्मू में IGP ने सीमा पर सुरक्षा का लिया जायजा, सेना के साथ तालमेल बनाने का दिया निर्देश

Jammu Kashmir News: जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने अखनूर सब डिवीजन में सुरक्षा व्यवस्था का आंकलन किया. उन्होंने अधिकारियों को सतर्क और चौकस रहने को कहा.

Jammu Kashmir News: जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने अखनूर सब डिवीजन में सुरक्षा और सीमा प्रबंधन की समीक्षा की. उन्होंने ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी), त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और सीमा पुलिस चौकियों को सतर्क करने की आवश्यकता पर जोर दिया. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जम्मू, उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) अखनूर ने प्रभार वाले क्षेत्रों में अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी दी.

समीक्षा बैठक में जम्मू-सांबा-कठुआ (जेएसके) रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शिव कुमार शर्मा भी मौजूद रहे. आईजीपी भीम सेन टूटी ने पुलिस जवानों का उच्च मनोबल और परिचालन तत्परता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाकर काम किया जाए. अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए आईजीपी टूटी ने सतर्क रहने और जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में सभी पुलिस ढांचे को सक्रिय करने का निर्देश दिया.

पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और भारतीय सेना के साथ आपसी तालमेला रखने की आवश्यकता है. आईजीपी भीम सेन टूटी ने जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के साथ विस्तृत बैठक की. बैठक में उन्होंने नागरिकों और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए जम्मू और कश्मीर पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया.

समीक्षा बैठक में मौजूद रहे डीआईजी और अधिकारी

आईजीपी ने सीसीटीएनएस के कामकाज और नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की तैयारियों का आकलन किया. सब डिवीजन अखनूर में सुरक्षा और सीमा प्रबंधन स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने भी राय रखी. बता दें कि ग्राम रक्षा गार्ड का काम असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, आतंक विरोधी अभियानों में सेना की मदद करने और इलाके में शांति व्यवस्था बनाने की है. आईजीपी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एसडीपीओ और एसएचओ की बातों को ध्यानपूर्वक सुना.

ये भी पढ़ें- 'जम्मू कश्मीर सरकार का खजाना खाली', डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने PM मोदी से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu News: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू: तवी नदी के अचानक जलस्तर बढ़ने से फंसे 3 लोग, पुलिस-SDRF ने सुरक्षित बचाया
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
जम्मू-कश्मीर में बाढ़-भूस्खलन से हाहाकार, LG ने की समीक्षा, उमर सरकार ने किया राहत का ऐलान
Poonch Landslide: पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
पुंछ में लैंडस्लाइड से तबाही, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget