एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर पर गुलाम नबी आजाद बोले, 'PM मोदी के जवाब के बाद अब ट्रंप का अध्याय बंद'

Operation Sindoor: गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ट्रंप बहुत कुछ बोलते हैं. लेकिन प्रधानमंत्री ने संसद में स्पष्ट रूप से कह दिया कि विश्व के किसी भी देश के नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हस्तक्षेप नहीं किया.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डीपीएपी (डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में भूमिका निभाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जवाब के बाद अब ट्रंप का अध्याय बंद हो गया.

ट्रंप ने कई मौकों पर सीजफायर में मध्यस्थता की बात कही

दरअसल 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा भारत के डीजीएमओ से हुई बातचीत के बाद ऑपरेशन को स्थगित करने का फैसला लिया गया. लेकिन, उससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा की बात कही गई और साथ ही इसके लिए मध्यस्थता की बात भी लिखी गई. इसके बाद तमाम मौकों पर अमेरिका के राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अपनी मध्यस्थता की बात कही. जिसके बाद भारत में विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से सवाल कर रहे थे कि किसी अन्य देश की मध्यस्थता से सीजफायर की घोषणा क्यों हुई.

पीएम मोदी ने कहा- किसी देश ने मध्यस्थता नहीं की

विपक्षी दल के सदस्य इसको लेकर पीएम मोदी से जवाब मांग रहे थे, जबकि केंद्र सरकार के आला अधिकारी, सेना के आला अधिकारी और मंत्रियों की तरफ से कई बार स्पष्ट किया गया की पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने सीजफायर का फैसला लिया. विपक्ष फिर भी इसे मानने को तैयार नहीं हुआ. इसके बाद पीएम मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जारी चर्चा में अपने संबोधन के दौरान स्पष्ट कर दिया कि इस सीजफायर के फैसले में किसी देश ने मध्यस्थता नहीं की.

डोनाल्ड ट्रंप बहुत कुछ बोलते हैं- आजाद

इसी को लेकर गुलाब नबी आजाद ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्पष्ट रूप से कह दिया कि विश्व के किसी भी देश के नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हस्तक्षेप नहीं किया. साथ ही उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी जिक्र किया, इसलिए अब यह अध्याय बंद हो गया.

आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है- आजाद

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो. सुरक्षा बलों के जितने ऑपरेशन हुए, हमने हमेशा उसका समर्थन किया है, लेकिन फेक एनकाउंटर नहीं होने चाहिए.

संसद में पीएम मोदी ने दिया जवाब

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि दुनिया के किसी भी नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को नहीं रुकवाया. उन्होंने कहा कि 9 तारीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझसे बात करने की कोशिश की. वह घंटे भर कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं फोन उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया. फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है. इस पर मैंने कहा, अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा. अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे. आगे मैंने कहा था, 'हम गोली का जवाब गोले से देंगे'.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर एयरपोर्ट से आज कमर्शियल उड़ानें ठप, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बना रिकॉर्ड
अमरनाथ यात्रा: तीसरे दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, बना रिकॉर्ड
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहलगाम के पोनी कारोबारियों में जगी उम्मीद, आतंकी हमले से ठप था रोजगार
अमरनाथ यात्रा से पहलगाम के पोनी कारोबारियों में जगी उम्मीद, आतंकी हमले से ठप था रोजगार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget