एक्सप्लोरर

इजरायल-ईरान सीजफायर पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'अल्लाह का शुक्र है कि...'

Iran Israel War: ईरान-इजरायल में तनाव के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है. इसकी तारीफ करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि किसी ने घुटने नहीं टेके हैं, न ईरान ने और न अमेरिका ने.

Iran Israel War Ceasefire: इजरायल-ईरान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का दावा किया. इस कदम का कई नेता स्वागत कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर सीजफायर हुआ है तो अच्छी बात है. अल्लाह का शुक्र करता हूं. 

उन्होंने कहा, ''बेगुनाह मारे जा रहे हैं. ये सीजफायर रहे. किसी ने घुटने नहीं टेके हैं, न ईरान ने और न अमेरिका ने. इंसानियत के नाते ये होना चाहिए था. उनकी अर्थव्यवस्था के साथ पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर इसका असर हो रहा है. दुनिया में मुसीबत बढ़ेगी. अमेरिका पर दुनिया का दबाव है कि ये बंद हो.

क्या बोले उमर अब्दुल्ला?

वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जितनी जल्दी सीजफायर हो, अच्छा है. 11 दिन हो गए, 11 दिन में बहुत तबाही हुई है. हम तो चाहेंगे कि सीजफायर जल्द से जल्द लागू हो. इस युद्ध में हमारे लिए सबसे बड़ी परेशानी का मुद्दा ये रहा कि जो बच्चे वहां पढ़ते थे, उनको वापस लाना पड़ा. बीच-बीच में जहाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि एयर स्पेस बंद कर दिया गया. बता दें कि ईरान और इजरायल से भारतीय लोगों को वापस लाने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंधू शुरू किया है.

महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मैं इस युद्ध में ईरानी नेतृत्व, उसके सशस्त्र बलों और लोगों के साहस व दृढ़ संकल्प को सलाम करती हूं. उनके पास परमाणु हथियार नहीं था, उनके पास एकमात्र हथियार था विश्वास और शहादत की इच्छा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुफ्ती ने कहा, ‘‘इसने अमेरिका और उसके चाटुकार देश इजराइल को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. आज (अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप युद्ध विराम की बात कर रहे हैं. इसका मतलब है कि अब तक युद्ध का परिणाम अमेरिका और इजराइल की उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत रहा है.’’

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 7 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Katra News: चैत्र नवरात्र से पहले वैष्णो देवी में हाई अलर्ट, कटरा में सुरक्षा कड़ी, संदिग्धों की सख्त जांच के आदेश
चैत्र नवरात्र से पहले वैष्णो देवी में हाई अलर्ट, कटरा में सुरक्षा कड़ी, संदिग्धों की सख्त जांच के आदेश
जम्मू-कश्मीर में जुमात-उल-विदा पर सुरक्षा सख्त, 7 साल बाद जामा मस्जिद में नमाज की उम्मीद
जम्मू-कश्मीर में जुमात-उल-विदा पर सुरक्षा सख्त, 7 साल बाद जामा मस्जिद में नमाज की उम्मीद
JKCA घोटाले में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला?
JKCA घोटाले में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला?

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget