एक्सप्लोरर

विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी का जिक्र कर इल्तिजा मुफ्ती ने कहा ऐसा, 'उनके विजुअल्स देख हमें...'

Pahalgam Terror Attack: पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने पहलगाम आतंकी हमले पर कहा कि हमारा दिल टूटा हुआ है. टूरिस्ट हमारे मेहमान होते हैं उनको दिनदहाड़े मारा गया.

पहलगाम आतंकी हमले पर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि जो भी हुआ वो बहुत बुरा हुआ. हम इसकी निंदा करते हैं. हिंसा की कोई जगह नहीं है. हम सब का दिल टूटा. टूरिस्ट जो हमारे मेहमान होते हैं, कैसे दिनदहाड़े उनको मारा. इसमें दो बहनें हिमांशी और शुभम की पत्नी, उनके वीडियो देखकर हमें बहुत बुरा लगा. 

बता दें कि हरियाणा के करनाल के रहने वाले विनय नरवाल की इसी साल 16 अप्रैल को शादी हुई थी. वो नौसेना के लेफ्टीनेंट पद पर कोच्चि में तैनात थे. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने उनकी पत्नी हिमांशी के सामने उन्हें गाली मार दी थी. यूपी के कानपुर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की भी आतंकियों ने हत्या कर दी थी. वो भी अपनी पत्नी आशान्या के साथ पहलगाम घूमने गए थे.

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में इल्तिजा मुफ्ती ने आगे कहा, "मुझे इस चीज का बुरा लगा कि जब ऐसा कोई अटैक होता है तो हमसे क्यों पूछा जाता कि आपको बुरा लग रहा है? आपको बुरा क्यों नहीं लग रहा है? हमें भी बुरा लगता है. हम भी तो इंसान ही हैं. कश्मीरी होने से पहले, हिंदुस्तानी होने से पहले और मुसलमान होने से पहले हम एक इंसान हैं. इंसानियत के नाते ये चीजें तो आपके दिल को तोड़ती ही हैं. हमारा दिल अभी टूटा हुआ है."

इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में लंबे समय से रह रहे लोगों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, "मैं समझती हूं जो यहां आए हैं, तीस साल से यहां इतनी सारी महिलाएं हैं. उनमें से एक औरत ऐसी भी हैं जिनके बेटे सीआरपीएफ में थे और शहीद हुए थे. हमारे गृहमंत्री अमित शाह भी वहां गए थे. उनको भी डिपोर्ट किया गया. अगर आप इंसानियत के नाते देखेंगे तो उनके साथ कहीं न कहीं गलत हो रहा है."

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "हमारी सरकार जो यहां कर रही है, उन्हें लगता है कि ये कदम उठाए जाने चाहिए. लेकिन कहीं न कहीं मेरी अपनी निजी राय है कि हमें थोड़ा मानवीय भी होना चाहिए." 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
PoJK का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'मैं प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से...'
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर जारी, अब माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर जारी, अब माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थाई रूप से स्थगित
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग तेज, NC ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने की मांग तेज, NC ने किया प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
जम्मू: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया, बाकी की तलाश जारी
जम्मू: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत पर दो आरोपियों को हिरासत में लिया, बाकी की तलाश जारी

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget