एक्सप्लोरर

जेल में बंद इंजीनियर राशिद क्या ले पाएंगे लोकसभा सांसद की शपथ? कोर्ट से आया ये बड़ा अपडेट

Engineer Rashid: कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद ने बारामूला सीट से जीत के बाद कोर्ट में शपथ के लिए अंतरिम जमानत की अर्जी लगाई थी. एनआईए ने इसकी मंजूरी दे दी है.

Sheikh Abdul Rashid News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद 5 जुलाई को सांसद के तौर पर शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कोर्ट में निर्दलीय जीते इंजीनियर राशिद को शपथ लेने के लिए सोमवार (1 जुलाई) को अपनी सहमति दी. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह इस पर मंगलवार (2 जून) को आदेश पारित करेंगे. 

बारामूला लोकसभा सीट से चुने गए राशिद को जम्मू कश्मीर में टेरर फंडिंग के एक मामले में 2017 में गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने जेल में रहते हुए जीत दर्ज की है. उसके बाद उन्होंने शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध करते हुए अदालत का रुख किया था. इसपर दिल्ली की अदालत ने 22 जून को मामले पर सुनवाई स्थगित कर दी थी और एनआईए से जवाब मांगा था.

शर्तों को लेकर कोर्ट से अपील

एनआईए के वकील ने सोमवार को कहा कि राशिद को कुछ शर्तों के साथ शपथ लेने की मंजूरी दी जानी चाहिए जैसे कि वह मीडिया से बात न करें. राशिद को सभी औपचारिकताएं एक दिन के भीतर पूरी करनी होंगी.

कश्मीरी कारोबारी जहूर वटाली से पूछताछ के दौरान पूर्व विधायक शेख अब्दुल राशिद का नाम सामने आया था. एनआईए ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी समूहों और अलगाववादियों को फंड देने के आरोप में वटाली को गिरफ्तार किया था. 

राशिद ने उमर अब्दुल्ला को दी है शिकस्त

शेख अब्दुल राशिद ने दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बारामूला सीट से हराया है. राशिद को 472481 वोट मिले. वहीं उमर अब्दुल्ला को 268339 वोट मिले और उन्हें 204142 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. तीसरे स्थान पर सज्जाद लोन रहे. उन्हें 173239 वोट मिले. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अन्य 4 सांसदों ने 24 जून को शपथ ली थी. जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटें हैं. 

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में 'इंडिया' के नेताओं का प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget