एक्सप्लोरर

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में 'इंडिया' के नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal Arrest: आप सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh ) ने संसद परिसर के मकर द्वार पर प्रदर्शन के दौरान कहा कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है.

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में  इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे.

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में संजय सिंह ने कहा, "सीबीआई और ईडी के जरिए विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है. अरविंज केजरीवाल का क्या गुनाह है कि उन्हें जेल में रखा गया है?"

'सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत'

संजय सिंह ने कहा, ''दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गलत है. यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के साथ इंडिया गठबंधन के नेता मकर द्वार पर प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं.'' 

सीबीआई ने भी किया गिरफ्तार

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. लोकसभा चुनाव के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार के अंतरिम जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया गया था. उन्हें 21 दिनों के लिए जमानत दिया गया था. दो जून को उन्होंने तिहाड़ जेल पहुंचकर सरेंडर कर दिया ​था. 

उसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 24 जून को  जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन ईडी ने अगले ही दिन दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की थी. इस बीच 26 जून को सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी, जिसे दिल्ली के सीएम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को साजिशन सीबीआई से गिरफ्तार कराया गया है.

खुद की किरकिरी कराने के बाद एक्शन में MCD और NDMC, जलभराव से बचने के लिए उठाए ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
दिल्ली में शुरू हुआ भारतीय व्यापार महोत्सव, 'लोकल' को ग्लोबल बनाने पर जोर
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget