एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में आया भूकंप, इस जिले में महसूस हुए झटके, धरती हिलने से दहशत में लोग

Earthquake in Kupwara: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार (21 अगस्त) की दोपहर 1.41 पर भूकंप के झटके महसूस किएगए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है.

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार (21 अगस्त) की दोपहर 1.41 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था. यह लगातार दूसरे दिन दूसरा भूकंप है, जिसने जम्मू-कश्मीर के लोगों को डरा दिया है.

इससे एक दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भी इतनी ही तीव्रता का झटका महसूस किया गया था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. भूकंपीय आंकड़ों के अनुसार, भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से पांच किमी नीचे स्थित था.

नीचे भूकंप, ऊपर आसमानी आफत
एक ओर कुपवाड़ा और डोडा जिले में भूकंप से लोग परेशान हुए तो दूसरी ओर पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुंछ के एक टापू पर फंसी महिलाओं और बच्चों समेत सात लोगों को मंगलवार को बचाया गया. 

जम्मू स्थित रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि सेना ने लोअर कुनियान में एक तेज और सफल बचाव अभियान चलाया. लोअर कुनियान में भारी बारिश के कारण जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद उफनती पुंछ नदी के एक टापू पर कई नागरिक फंस गए थे.

संकट की सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, सेना के विशेष प्रशिक्षित एक बचाव दल को तैनात किया गया, जिसने फंसे हुए सभी सात लोगों को बचा लिया.

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अभियान भारतीय सेना की बहादुरी, साहस और करुणा के विशिष्ट मूल्यों को दर्शाता है. सैनिकों ने असहाय नागरिकों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर अनुकरणीय समर्पण का परिचय दिया.’’ उन्होंने कहा कि समय पर किए गए हस्तक्षेप से न केवल संभावित त्रासदी को रोका गया, बल्कि स्थानीय लोगों को संकट के समय में सेना की तत्परता के बारे में आश्वस्त भी किया गया

निमिषा श्रीवास्तव एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य, सरकार की नीतियों, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों की कवरेज में है. उन्होंने उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत हिंदी पट्टी के विभिन्न राज्यों के चुनावी विश्लेषण पर काम किया है. निमिषा श्रीवास्तव ने साल 2020 से पत्रकारिता जगत में आधिकारिक रूप से कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत ज़ी न्यूज़ से की. पिछले चार वर्षों से वह एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की शुरुआत से पहले उन्होंने प्रिंट, टीवी, रेडियो और एनजीओ क्षेत्रों में इंटर्नशिप के जरिए अनुभव प्राप्त किया. निमिषा को चुनाव, राजनीति और साहित्य से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जानें अपडेट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
कश्मीर-लद्दाख में बारिश-बर्फबारी से गिरा पारा, कई रास्ते बंद; 15 अक्टूबर तक अलर्ट
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: नेशनल कॉन्फ्रेंस का BJP पर हमला, MMU ने भी उठाए सवाल
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'
खुत्बा विवाद: महबूबा मुफ्ती का BJP पर हमला, 'यह धार्मिक मामलों में दखल'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget