एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: 'छड़ी-मुबारक' 'पूजन' और 'विसर्जन' के साथ सालाना अमरनाथ यात्रा का समापन, 3.65 लाख भक्तों ने किए दर्शन

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 'छड़ी-मुबारक', 'पूजन' और 'विसर्जन' के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया. इस साल 2022 में 3.65 लाख भक्तों ने पवित्र गुफा का दर्शन किया है.

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में रविवार को लिड्डर नदी के तट पर 'छड़ी-मुबारक', 'पूजन' और 'विसर्जन' के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो गया. इसके संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी ने एक बयान में कहा कि छड़ी-मुबारक की वार्षिक तीर्थयात्रा पहलगाम में अपने अंतिम अनुष्ठान 'पूजन' और 'विसर्जन' के साथ संपन्न हुई. देश के विभिन्न हिस्सों से आए संतों और तीर्थयात्रियों का समूह पूजा में शामिल हुआ. बाद में 'कढ़ी-पकौड़ी' का भंडारा आयोजन किया गया और उन्हें 'दक्षिणा' भी दी गई. सभा को संबोधित करते हुए गिरि ने इस सफल यात्रा के लिए भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आम नागरिकों और व्यवस्था करने में शामिल सभी एजेंसियों को बधाई के साथ-साथ धन्यवाद दिया.

गुरुवार को अमरनाथ में गुफा मंदिर में पहुंची थी 'छड़ी मुबारक' 
'छड़ी मुबारक' गुरुवार को अमरनाथ में गुफा मंदिर में पहुंची थी. इस दौरान पवित्र गदा के संरक्षक स्वामी दीपेंद्र गिरि ने गुरुवार को मंदिर पहुंचे संतों के समूह का नेतृत्व किया. पवित्र गदा ने श्रीनगर शहर के दशनामी अखाड़ा मंदिर में अपनी सीट से 145 किमी की यात्रा की. पवित्र गदा की यात्रा के दौरान, पंपोर, बिजबेहरा, अनंतनाग, मट्टन, ऐश मुक्कम और अंत में पहलगाम में प्रार्थना की गई, जहां पवित्र गुफा में जाने से पहले जुलूस ने दो दिनों तक आराम किया. बता दें कि अमरनाथ यात्रा में इस साल भगवान शिव के 3.65 लाख भक्तों ने पवित्र गुफा तक पहुंचकर हिम शिवलिंग के दर्शन किए. 2016 के बाद भक्तों का यह सबसे अधिक आंकड़ा है. यह जानकारी उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यात्रा के समापन पर दी.

Independence Day 2022: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली से कश्मीर तक सुरक्षा चाक चौबंद, ड्रोन और स्नाइपर कर रहे निगरानी

पिछले सालों में कितने यात्री कितने यात्रियों ने किए दर्शन
अमरनाथ यात्रा में पिछले कुछ सालों से यात्रियों की संख्या बढ़ी है. साल 2016 में 2,20,490 यात्रियों ने दर्शन किए. इसके अलावा साल 2017 में 26,0003, साल 2018 में 2,85,006, साल 2019 में 3,43,587 यात्रियों ने दर्शन किया. इसके अलावा इस साल 2022 में  3.65 लाख लोगों ने भगवान शिव का दर्शन किया.

Srinagar Encounter: श्रीनगर में एनकाउंटर जारी, एक आतंकी को लगी गोली, जवान भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का कहर जारी, रियासी में पुल ढहा, महोरे-चसाना सड़क पूरी तरह बंद
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
राहुल गांधी के खिलाफ जम्मू में कांग्रेस का दफ्तर घेरने पहुंचे BJP कार्यकर्ता, जमकर काटा बवाल
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन के बाद ट्रैफिक डायवर्ट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget