एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू से 6415 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था दर्शन के लिए रवाना

Amarnath Yatra News: जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 6,415 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बुधवार की सुबह रवाना हुआ.

Amarnath Yatra 2022: कड़ी सुरक्षा के बीच 6,415 तीर्थयात्रियों का 14वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बुधवार की सुबह रवाना हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अमरनाथ गुफा के पास आठ जुलाई को बादल फटने पर हुई भीषण बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.

इसके बाद यात्रा को रविवार को स्थगित कर दिया गया था और सोमवार को यात्रा फिर बहाल की गई. अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 258 वाहनों में कुल 6,415 तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए. उन्होंने बताया कि इन श्रद्धालुओं में 4,545 पुरुष, 1,744 महिलाएं, 43 बच्चे, 79 साधु और चार साध्वी हैं.

बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 2,428 तीर्थयात्री 88 वाहनों में तड़के करीब साढ़े तीन बजे सबसे पहले रवाना हुए. इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,987 तीर्थयात्रियों को लेकर 170 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह करीब साढ़े चार बजे रवाना हुआ.

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ यात्रा 2 दिन रुकने के बाद फिर से शुरू, बादल फटने के बाद लगाई गई थी रोक

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिये 43 दिन की वार्षिक यात्रा दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर के नुनवान मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में 14 किलोमीटर के बालटाल मार्ग से 30 जून को शुरू हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.30 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं. अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी.

Jammu Kashmir के कठुआ में मंदिर में लगी प्रतिमा को अराजकतत्वों ने तोड़ा, पुलिस ने FIR की दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shri Budha Amarnath Yatra 2026: 17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
17 अगस्त से शुरू हो रही श्री बुद्ध अमरनाथ यात्रा, अधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
3 मौत-18 नागरिक घायल..., 35 साल बाद पकड़ा गया जम्मू रेलवे स्टेशन धमाके का आतंकी
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
'कुछ तो गड़बड़ है...', कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला ने उठाए सवाल
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget