एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में AAP विधायक मेहराज मलिक ने बीजेपी MLA पर लगाया मारपीट का आरोप, क्या है दावा?

AAP MLA Mehraaj Malik News: मेहराज मलिक ने पीडीपी विधायक वहीद पारा से बहस के बीच कहा कि तुमने कौम के साथ गद्दारी की है. इसी दौरान बीजेपी के नेता से भी उनकी बहस हुई.

AAP MLA Mehraaj Malik News: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार (9 अप्रैल) को भी वक्फ कानून को लेकर हंगामा जारी रहा. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के इकलौते विधायक मेहराज मलिक ने बीजेपी विधायकों पर विधानसभा में मारपीट का आरोप लगाया.

मेहराज मलिक ने दावा किया कि उनकी बहस पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायकों से पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को लेकर हुई थी. मेहराज मालिक ने कहा कि पीडीपी के विधायकों के समर्थन में बीजेपी के विधायक आए और उनके साथ मारपीट की. 

विधानसभा में बहस का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें मेहराज मलिक और पीडीपी विधायक वहीद पारा के बीच तीखी बहस हो रही है. मेहराज मलिक कह रहे हैं कि तुमने (वहीद पारा) कौम के साथ गद्दारी की है. इनको लगता है कि मेहराज डरेगा, अरे एक को भी नहीं छोड़ूंगा. 

उन्होंने कहा, ''वह सदन में पहली बार कुर्ता पजामा पहनकर शरीफ बनकर आए थे और आज बीजेपी के विधायकों ने गुंडागर्दी की.'' मेहराज पहली बार डोडा सीट से चुने गए हैं और आम आदमी पार्टी के अकेले विधायक हैं. 

मेहराज मलिक ने पुलिस पर आरोप लगाया कि, ''मैं विधायक हूं. अगर माफिया अंदर है तो बाहर क्या हालत होगी. मजाक बंद करो. सदन के अंदर हंगाम हो रहा है और एसएसपी ऐसे बात करेगा. मैं लीडर हूं तो बोलूंगा. मेरे खिलाफ ऐसे बात करेगा. मुझपर हमला हुआ और आप कह रहे हो कि यहां क्यों आए. अरे शर्म करो, आप उनके विधायकों को समर्थन कर रहे हो. पुलिस मिली हुई है.'' 

बीजेपी के विधायक ने क्या कहा?

वहीं बीजेपी के विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि इसने हिंदुओं को गाली दी है. दो टके का इंसान, एमएलए बनकर आया है तो कुछ भी कहेगा? इन्होंने हिंदुओं को गाली दी है. उसने कहा है कि हिंदू तिलक लगाकर पाप करता है. हिंदू तिलक लगाकर चोरियां करता है. उसको आज बताएंगे. 

बता दें कि सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ-साथ पीडीपी और अन्य विधायक वक्फ कानून पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. वहीं बीजेपी इसका विरोध कर रही है. चर्चा को लेकर स्पीकर का कहना है कि ये मामला कोर्ट में है. उन्होंने चर्चा की अनुमति नहीं दी. इसी को लेकर पिछले तीन दिनों से विधानसभा में हंगामा हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
US-ईरान में फिर तनाव बढ़ने पर जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला, 'शुरू से ही गैर-कानूनी...'
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लापरवाही, गांदरबल में 4 सरकारी शिक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लापरवाही, गांदरबल में 4 सरकारी शिक्षक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध गिरफ्तार
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में AI का कमाल, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से 3 संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget