एक्सप्लोरर

शिमला में कितने बजे से होगी मॉक ड्रिल? जानिए किन नियमों का पालन करना ज़रूरी

Himachal Pradesh News: शिमला में मॉक ड्रिल "ऑपरेशन अभ्यास" 7 मई 2025 को शाम 4 बजे आयोजित होगी. शाम 7:20 बजे से 7:30 तक पूरे शहर में ब्लैक आउट किया जाएगा. निर्देशों का पालन करें और निकासी के दौरान शांत रहें.

Mock Drill in Shimla: शिमला शहर में मॉक ड्रिल "ऑपरेशन अभ्यास" 7 मई 2025 को सांय 4 बजे आयोजित होगा. उपायुक्त कार्यालय परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में ऑपरेशन अभ्यास किया जाएगा. वहीं शहर में शाम 7:20 से लेकर 7:30 बजे तक पूरे शहर शिमला में ब्लैकआउट किया जाएगा. जिला प्रशासन सुबह 10 बजे से ही मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू कर चुका है. यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी.

उपायुक्त ने कहा कि लोग प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और ऑपरेशन अभ्यास में अपनी सहभागिता भी निभाए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने ऑपरेशन अभ्यास को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरित जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, उप मंडलाधिकारी (ना) ग्रामीण मनजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

जिला प्रशासन के ऑपरेशन अभ्यास के दौरान कदम

जिला प्रशासन द्वारा 'ऑपरेशन अभ्यास' के अंतर्गत सिविल डिफेंस (सीडी) योजनाओं के तहत सीडी वार्डन और स्वयंसेवकों को नामांकित किया जाएगा. पूरे जिले का जोखिम मूल्यांकन करते हुए वीए/वीपी (सैन्य खतरे) की पहचान की जाएगी.

एयर रेड चेतावनी प्रणाली, ब्लैकआउट और छलावरण उपायों को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा. इसके साथ ही सीडी योजना का निर्माण और उसका नियमित अभ्यास सुनिश्चित किया जाएगा. निकासी योजना को तैयार कर उसे समय-समय पर अपडेट किया जाएगा.

आपातकालीन सेवाओं जैसे चिकित्सा, भोजन, पानी और अग्निशमन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. नागरिकों को प्रशिक्षण देने और समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन नियमों का पालन करें.

आम नागरिक इन नियमों का पालन करें

मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं. यह केवल एक अभ्यास है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है. सायरन की आवाज सुनकर शांत रहें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.

सायरन बजते ही खुले इलाकों से तुरंत हट जाएं और किसी सुरक्षित इमारत, घर या बंकर में शरण लें. यदि आप बाहर हैं, तो नजदीकी इमारत में प्रवेश करें और सायरन बजने के 5 से 10 मिनट के भीतर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास करें. अगर आपके क्षेत्र में बंकर उपलब्ध हैं, तो वहां जाएं.

इस मॉक ड्रिल के दौरान 'क्रैश ब्लैकआउट' का अभ्यास भी किया जाएगा, जिसमें सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी ताकि दुश्मन के लिए किसी स्थान को निशाना बनाना मुश्किल हो. अपने घर की खिड़कियों, रोशनदानों और दरवाजों को काले कपड़े या अन्य सामग्री से ढक दें, ताकि कोई रोशनी बाहर न जा सके.

सड़क पर वाहन चला रहे हों तो लाइटें बंद कर दें और वाहन रोक दें, जैसा कि प्रशासन द्वारा निर्देशित किया जाएगा. मॉक ड्रिल के दौरान नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

सोशल मीडिया की झूठी खबरो पर भरोसा न करें

साथ ही प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और निकासी के दौरान शांत रहें. अपने परिवार के साथ निकासी योजना पर पहले से चर्चा करें और अपने नजदीकी निकासी मार्ग व सुरक्षित स्थान की जानकारी रखें. टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट्स पर ध्यान दें, क्योंकि मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी. अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें.

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन किट की उपयोगिता के बारे में बताया जा सकता है, जिसमें पानी, सूखा भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, बैटरी, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी, अतिरिक्त कपड़े और कंबल शामिल होने चाहिए, सुनिश्चित करें कि यह किट आसानी से उपलब्ध हो. स्थानीय प्रशासन, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स और पुलिस के साथ सहयोग करें. सोशल मीडिया या अन्य स्रोतों से आने वाली झूठी खबरो पर भरोसा न करें और केवल सरकारी चैनलों व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का ही पालन करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
जयराम ठाकुर का CM सुक्खू पर वार, कहा- 'बदले की भावना से...'
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
शिमला SP आवास विवाद, 14 लाख के खर्च पर बैठेगी जांच समिति
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget