एक्सप्लोरर

हिमाचल: 18 अगस्त से शुरू हो रहा मानसून सत्र, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश

Himachal Pradesh: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने ने बताया कि अभी तक विधानसभा में सदस्यों की तरफ से 635 सूचनाएं प्राप्त हो चुकीं हैं. अभी 18 अगस्त तक प्रश्न आ सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से 2 सितंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा. 16 दिनों के इस सत्र में 12 बैठकें आयोजित की जाएंगी. मॉनसून सत्र के दृष्टिगत आज विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. 

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां द्वारा की गई. इस बैठक में हिमाचल पुलिस प्रमुख अशोक तिवारी सहित आला अधिकारी मौजूद रहे.

900 जवान होंगे तैनात

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने बताया कि सभी प्रवेश पत्र ऑनलाइन के बजाए हस्तलिखित माध्यम से जारी किए जाएंगे, क्योंकि अभी अभी हिमाचल में राष्ट्रीय ई-विधान 'नेवा' को अपनाया है. जिसके क्रियान्वयन में अभी और समय लग सकता है. 900 के करीब जवान विधान सभा सत्र के दौरान सुरक्षा में तैनात रहेंगे ताकि सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद बनी रहे.

18 अगस्त को सर्वदलीय बैठक

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अभी तक विधानसभा में सदस्यों की तरफ से 635 सूचनाएं प्राप्त हो चुकीं हैं. अभी 18 अगस्त तक प्रश्न आ सकते हैं. 18 अगस्त को ही सर्वदलीय बैठक रखी गई है. नियम 62 के तहत 6 चर्चाएं आ चुकी है, नियम 101 के तहत 5 और नियम 130 के तहत अभी तक 7 सूचनाएं प्राप्त हुईं हैं.

12 बैठकों का रखा गया मानसून सत्र

इस बार कई वर्षों बाद मानसून सत्र 12 बैठकों का रखा गया है. वैसे नियमों के मुताबिक विधानसभा सत्र की साल में 35 बैठकें होना जरूरी माना जाता है. लेकिन पिछले कुछ वर्षों से 35 दिनों में कमी दर्ज की गई है. इस बार बजट सत्र 15 दिनों का रखा गया था. अब मॉनसून सत्र 12 दिन का हो रहा है. ऐसे में यदि शीतकालीन सत्र 8 दिनों का होगा तो 35 बैठकें पूरी होंगी. जिसके संकेत भी विधानसभा अध्यक्ष ने दिए हैं.

विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं

वैसे विपक्ष के पास मुद्दों की कमी नहीं है ऐसे में विपक्ष सत्ता पक्ष पर हावी होने का पूरा प्रयास करेगा. प्रदेश में आपदा के अलावा संस्थानों को बंद करने सहित कानून व्यवस्था की स्थिति जैसे कई मुद्दे है जिनको लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा. जिसको देखते हुए सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
'वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार'... कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget