एक्सप्लोरर

699 पदों के लंबित रिजल्ट होंगे घोषित, महिलाकर्मियों को भी राहत, जानें हिमाचल कैबिनेट के फैसले

Himachal Cabinet Meeting: रोजगार की आस लगाए युवाओं के लिए खुशखबरी है. कैबिनेट ने 699 पदों पर छह पोस्ट कोड के परीक्षा परिणाम घोषित करने को मंजूरी दे दी. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुक्खू ने की.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी. कैबिनेट ने 699 पदों पर छह पोस्ट कोड के परीक्षा परिणाम घोषित करने की स्वीकृति दे दी है. बैठक में महिला कर्मचारियों को भी बड़ी राहत देने का फैसला हुआ. शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की वजह से कैबिनेट की बैठक 15 फरवरी को बुलायी गई. पहले बैठक 13 फरवरी को निर्धारित थी. 

कैबिनेट ने टेंटिड पदों को छोड़कर छह पोस्ट कोडों में 699 पदों के लंबित परिणामों की घोषणा को स्वीकृति दी. पोस्ट कोड में मार्केट सुपरवाइजर (पोस्ट कोड-977), फायरमैन (पोस्ट कोड-916), ड्राइंग मास्टर (पोस्ट कोड-980), लिपिक (हिमाचल प्रदेश सचिवालय पोस्ट कोड-962), लाइनमैन (पोस्ट कोड-971) और स्टेनो टाइपिस्ट (पोस्ट कोड-928) शामिल हैं. कैबिनेट ने सरकारी महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु या नवजात शिशुओं की मौत होने पर 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश प्रदान करने की मंजूरी दे दी.

एंट्री टैक्स की वसूली के लिए नीलामी प्रक्रिया को मंजूरी

हिमाचल में सभी 135 पुलिस थानों को जनसंख्या, क्षेत्रफल, बड़े अपराध, यातायात, अंतर्राज्यीय सीमाओं और पर्यटकों की आवाजाही जैसे मानकों के आधार पर छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया गया. बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एंट्री टैक्स की वसूली की नीलामी-कम-निविदा प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की गई. कैबिनेट के फैसले से वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 11.56 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित होने की संभावना है.

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में लिये गये ये अहम फैसले

नगरोटा बगवां में राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कांगड़ा, नगरोटा बगवां में बी.टेक (आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और डेटा सांइस) और बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) पाठ्यक्रम शुरू करने और विभिन्न श्रेणियों में आठ पदों को सृजित करने और भरने को हरी झंडी मिल गई. कैबिनेट ने शिमला जिले के प्रगतिनगर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम शुरू करने और विभिन्न श्रेणियों में सात पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी मिली.

मंडी के श्री लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में न्यूक्लियर मेडिसन विभाग स्थापित करने का भी फैसला लिया गया. प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर, न्यूक्लियर मेडिसन टेक्नोलॉजिस्ट और रेडिएशन सेफ्टी अधिकारी जैसे पदों को सृजित कर भरने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई. 

ये भी पढ़ें-हिमाचल के देहरा को मिला पहला SP, मयंक चौधरी को मिली जिम्मेदारी, कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन का बढ़ा प्रभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget