एक्सप्लोरर

हिमाचल बीजेपी ने पूरा किया सदस्यता अभियान का लक्ष्य, कितने मेंबर्स बनाए?

हिमाचल में बीजेपी ने 12 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाए हैं और इसी के साथ पार्टी ने लक्ष्य पूरा किया. बीजेपी ने सबसे अधिक 99,854 सदस्य सुंदरनगर और सबसे कम 1,159 सदस्य लाहौल स्पीति में बनाए.

Himachal Pradesh BJP Drive: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्राथमिक सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है. बीजेपी ने 12 लाख 21 हजार 606 सदस्य बना लिए हैं.

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी 17 संगठनात्मक जिलों में सदस्यता अभियान चलाया था. भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा सदस्यता संगठनात्मक जिला सुंदरनगर में की.

सुंदरनगर में बनाए 99 हजार 854 सदस्य
सुंदरनगर में पार्टी ने 99 हजार 854 सदस्य बनाए हैं, जबकि लाहौल स्पीति में सबसे कम 1 हजार 159 सदस्य बनाए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने भी हिमाचल बीजेपी को 12 लाख का लक्ष्य पूरा करने पर शुभकामनाएं दी. बीएल संतोष ने हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा और हिमाचल बीजेपी से प्रभारी संजय टंडन को शुभकामनाएं दी.

किस जिले में कितने सदस्य?
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि भाजपा ने मंडी में 95 हजार 481, ऊना में 91 हजार 407, पालमपुर में 86 हजार 048, हमीरपुर में 78 हजार 083, चंबा में 75 हजार 561, सोलन में 75 हजार 282, कांगड़ा में 73 हजार 333, नूरपुर में 72 हजार 799, महासू में 72 हजार 060, कुल्लू में 64 हजार 948, सिरमौर में 62 हजार 858, बिलासपुर में 55 हजार 584, शिमला में 45 हजार 076, देहरा में 30 हजार 559 और किन्नौर में 7 हजार 501 प्राथमिक सदस्य बनाए हैं.

बुधवार से सक्रिय सदस्य अभियान की भी शुरुआत
हिमाचल बीजेपी के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान- 2024 का वक्त भी 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही बुधवार (16 अक्टूबर) से सक्रिय सदस्यता अभियान भी शुरू हो चुका है. दोनों अभियान एक साथ चलेंगे. आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश भर में और अधिक सदस्यों को अपने साथ जोड़ेगी. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस सरकार में हर कोई निरंकुश, CM सुक्खू की अधिकारियों पर पकड़ नहीं', जयराम ठाकुर का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget