एक्सप्लोरर

हमीरपुर में गिराई गई मजार की दीवार, जानें- वन विभाग ने क्यों की कार्रवाई?

Hamirpur News: हमीरपुर में वन विभाग ने मजार की दीवार गिरा दी है. दावा है कि यह दीवार वन भूमि पर बनी हुई थी. ऐसे में वन विभाग ने पुलिस टीम के साथ मिलकर ये कार्रवाई की है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में मस्जिदों पर चल रहे विवाद के बीच हमीरपुर में वन विभाग ने मजार की कथित तौर पर अवैध दीवार को गिरा दिया. जिला हमीरपुर के दरुही गांव में लखदाता पीर की मजार पर एक दीवार बनाई जा रही थी. दावा है कि यह दीवार वन विभाग की भूमि पर बन रही थी. ऐसे में वन विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए इसे वहां से हटा दिया है.

वन विभाग ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, जैसे ही जिला हमीरपुर प्रशासन को इस दीवार के बारे में पता चला तो उन्होंने वन विभाग से संपर्क किया. वन विभाग ने पहले इस बारे में पूरी छानबीन की और इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई. गौर हो कि हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का गृह जिला भी है. 

यहां वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ पहुंचकर दीवार गिराने की प्रक्रिया पूरी की. कार्रवाई के बाद भी स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने स्थिति पर नजर बनाए रखी. जिला में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है.

हिमाचल में मचा है खूब बवाल
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में भी मस्जिद को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इसी तरह का विवाद जिला मंडी और जिला शिमला के ही सुन्नी इलाके में भी है. इस बीच हमीरपुर में मजार की दीवार गिरने की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं और यह चर्चा का विषय बना रहा. 

शिमला के संजौली इलाके में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण को लेकर मस्जिद कमेटी भी आगे आई है. मस्जिद कमेटी ने खुद ही नगर निगम आयुक्त की मंजूरी के बाद अवैध निर्माण को गिराने की पेशकश की है. शिमला की संजौली के मस्जिद मामले में नगर निगम आयुक्त की कोर्ट में 5 अक्टूबर को सुनवाई होनी है.

यह भी पढ़ें: बागवानी नीति लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा हिमाचल, जानिए कितने लोगों को मिलेगा रोजगार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाराष्ट्र MLC चुनाव के बाद महायुति में खटास! नाराज शिंदे ने शिवसैनिकों को दिए ये निर्देश
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget