एक्सप्लोरर

धर्मशाला को मिला पहला सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट, हर रोज कितने हजार यूनिट पैदा होगी बिजली?

Himachal News: शुक्रवार को धर्मशाला में पहली सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन हुआ. इसमें 4.74 करोड़ रुपये का खर्च आया है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इसका उद्घाटन किया.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में पहली सौर ऊर्जा परियोजना (Solar Energy Project) का उद्घाटन हुआ है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस परियोजना का उद्घाटन किया. इसका काम अक्टूबर 2023 में शुरू हुआ था और नवंबर 2024 में खत्म हो गया.

कांगड़ा प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसका उद्घाटन कर दिया है. इस परियोजना में 1 हजार 364 सौर पैनल शामिल हैं. इसमें राज्य सरकार ने 4.74 करोड़ रुपये खर्च किए हैं और इससे रोजाना दो हजार यूनिट बिजली पैदा होगी. इसे हर महीने 2.80 लाख रुपये की आय का अनुमान है.

साल 2026 तक ग्रीन एनर्जी स्टेट बनने का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश में पहली बार सरकार 200 किलोवाट के ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्लांट लगाकर 200 पंचायतों को ‘ग्रीन पंचायत’ के रूप में विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिला में 32 मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना 15 अप्रैल 2024 को जनता को समर्पित की गई थी. अप्रैल से अक्तूबर तक इस परियोजना से साढ़े छह महीने में 34.19 मिलियन यूनिट बिजली पैदा की गई. इससे 10.16 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

इसके अलावा ऊना जिले के भंजाल में पांच मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना 30 नवंबर, 2024 से शुरू की गई. इसी तरह 10 मेगावाट की अघलौर सौर ऊर्जा परियोजना का काम जल्द पूरा किया जाना है. गौर हो कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मार्च 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनने का भी लक्ष्य रखा हुआ है. 

ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दे रही सरकार- CM सुक्खू 

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है. सोलर एनर्जी का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी योजना लाने पर काम किया जा रहा है. 72 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली सात सौर ऊर्जा परियोजनाएं जल्द ही आवंटित कर दी जाएंगी. इसके अलावा 325 मेगावाट क्षमता वाली आठ परियोजनाओं के लिए सर्वेक्षण और अध्ययन कार्य चल रहे हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साल 2032 तक हिमाचल प्रदेश को नंबर वन राज्य बनाने का लक्ष्य भी दोहराया.

इसे भी पढ़े: 'डिनर टेबल पर तय नहीं होता BJP अध्यक्ष', हिमाचल में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत
शिमला में टैंकर और ऑल्टो की भीषण भिड़ंत, 2 पुलिस जवानों की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget