एक्सप्लोरर

'डिनर टेबल पर तय नहीं होता BJP अध्यक्ष', हिमाचल में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना

Himachal Pradesh News: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के अध्यक्ष कांग्रेस की तरह रसोई घर और डिनर टेबल पर तय नहीं होते.

Himachal Pradesh Politics: बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में सभी 17 संगठनात्मक जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. यह सभी नियुक्तियां सर्वसम्मति से हुई हैं. जनवरी 2025 महीने के अंत तक हिमाचल बीजेपी को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है. 

हिमाचल प्रदेश के प्रभारी मंत्री केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हैं. डॉ. सिंह शुक्रवार (17 जनवरी) को शिमला में आयोजित संविधान गौरव अभियान के लिए पहुंचे. यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में सवाल किया गया.

डॉ. जितेंद्र सिंह का कांग्रेस पर निशाना

केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब कुछ संगठन के स्तर पर तय होता है. उन्होंने इस सवाल के उत्तर से पहले विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह भारतीय जनता पार्टी में रसोई घर और डिनर टेबल पर अध्यक्षों के नाम तय नहीं होते हैं. नियमों के मुताबिक, 50 फीसदी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद राज्य अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकती है.

हिमाचल बीजेपी की 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबरशिप

बीजेपी ने इस बार अपनी संगठनात्मक रचना में बड़ा बदलाव भी किया है. पहले बीजेपी ने हिमाचल में मंडलों की संख्या 74 से बढ़कर 171 की गयी है. इसके साथ ही बूथ पर भी तीन सदस्यों की जगह 12 सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया. पहले बूथ पर भाजपा त्रिदेव के रूप में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक और बूथ लेवल एजेंट बनाती थी. इनमें नौ नए सदस्यों को जोड़ा गया है.

12 सदस्यों वाली इस समिति में अब त्रिदेव के साथ मन की बात प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, वरिष्ठ जन प्रमुख, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, सेवा प्रमुख और कार्यक्रम प्रमुख को भी जोड़ा गया है. हिमाचल प्रदेश में कुल 7 हजार 990 पोलिंग बूथ हैं. बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में 18 लाख से ज्यादा प्राइमरी मेंबरशिप हासिल की है. इसके अलावा 27 हजार एक्टिव मेंबर भी बनाए गए हैं. बीजेपी में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी चुकी है. जल्द ही हिमाचल भाजपा को प्रदेश नया अध्यक्ष भी मिलने वाला है. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: 'भारत को 2014 में मिली आजादी' वाले बयान पर अब क्या है कंगना रनौत का स्टैंड, शाहीन बाग का किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget